Move to Jagran APP

अलीगढ़ में तेज आंधी व बूंदाबादी से तापमान में गिरावट, उमस ने किया परेशान

बीते दो दिनों से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को दोपहर में आसमान में बादल छाने से धूप की मार कमजोर हुई लेकिन उमस ने परेशान कर दिया। देर शाम तक आसमान में घनघोर बादल मंडराने लगे।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 09:43 AM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 09:45 AM (IST)
अलीगढ़ में तेज आंधी व बूंदाबादी से तापमान में गिरावट, उमस ने किया परेशान
जनपद में लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलने पड़ी।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। जनपद में शनिवार को लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलने पड़ी। हालांकि, दोपहर बाद आसमान पर बादल छा जाने से धूप की मार से निजात मिल गई, लेकिन उमस ने हालत खस्ता कर दी। दिनभर गर्मी ने परेशान किया, लेकिन देरशाम आसमान पर घनघोर बादल मंडराने लगे। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। यही हाल रविवार की सुबह भी रहा। सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे रहे, लेकिन आसमान में बादलों का डेरा होने से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में बारिश की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्‍यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। 

loksabha election banner

शुक्रवार की रात से ही बदला मौसम का मिजाज

मौसम का मिजाज शुक्रवार रात से ही बदलना शुरू हो गया था। शनिवार तड़के ठंडी हवा चली तो सूरज निकलने से हालत फिर खस्ती होने लगी। वातावरण में आर्द्रता से उमस बढ़ने लगी। तपिश ने परेशान किया। दोपहर बाद आसमान पर बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। दोपहर में सूरज बार-बार बादलों की ओट में छुपता रहा। इससे धूप का प्रभाव कम हो गया, लेकिन उमस से लोगों की पसीने छूटने लगी। दिनभर यही स्थिति रही। देरशाम आसमान पर घने बादल छा गए और हवा चलने लगी। रात में तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई, लेकिन लोग इंतजार करते रहे, लेकिन देररात तक बारिश नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे में बारिश या तेज बूंदाबादी की आशंका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.