अलीगढ़ में मासूम से किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
रात अलीगढ़ के खैर में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई। रिश्ते के ताऊ ने नशे में अपनी तीन साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म कि । पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अलीगढ़ जेएनएन : हाथरस कांड की आंच अभी ठंडी नहीं पड़ी थी कि शनिवार रात अलीगढ़ के खैर में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई। रिश्ते के ताऊ ने नशे में अपनी तीन साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया और लहूलुहान हालत में खेत में छोड़कर भाग गया। पिता ने खेत में बच्ची को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। आरोपित मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। देररात एसपी देहात शुभम पटेल भी गांव पहुंच गए थे। सीओ मोहसिन खान ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपित अजीत के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।
गांव में पुलिस तैनात
खैर के एक गांव में रहने वाले किसान पर एक छह साल का बेटा व तीन साल की बैटी हैंं। रिश्ते का बड़ा भाई घर में ही साथ रहता है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है। शनिवार शाम करीब छह बजे आरोपित ने ट्यूबवेल पर पहले शराब पी। फिर घर आया और बच्ची को कपास के खेत पर घुमाने के बहाने ले गया। यहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। बेटी के ना लौटने पर पिता पीछे-पीछे खेतों की तरफ गए तो बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी रो रही थी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीओ मोहसिन खान ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपित अजीत के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।