Teacher Shot Himself:आगरा में खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने वाले शिक्षक का सच जानकर आश्चर्य में पड़ जाएंगे आप
आगरा के शाहगंज के डीसी वैदिक इंटर कॉलेज में तैनात ङ्क्षहदी व संस्कृत विषय के शिक्षक हमवीर ङ्क्षसह के गोली मारकर खुदकुशी करने के कदम से खासे हतप्रभ हैं।
अलीगढ़ [जेएनएन]: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की तहसील इगलास कोतवाली क्षेत्र के असरोई गांव के ग्रामीण आगरा के शाहगंज के डीसी वैदिक इंटर कॉलेज में तैनात ङ्क्षहदी व संस्कृत विषय के शिक्षक हमवीर ङ्क्षसह के गोली मारकर खुदकुशी करने के कदम से खासे हतप्रभ हैं। गांव में दिन भर चर्चा रही कि मधुर व्यवहार रखने वाले हमवीर ङ्क्षसह ने यह कदम घरेलू कलह में उठाया है।
छुट्टी वाले दिन गांव जरूर आते थे हमवीर
ग्रामीणों का कहना था कि काफी समय से उनका घरेलू विवाद चला आ रहा था। इसी कलह के चलते ही उन्होंने इतना घातक कदम उठाया है। पिछले पांच महीने से वे गांव भी नहीं आए थे। पहले वे हर सप्ताह या छुट्टी वाले दिन जरूर गांव आ जाते थे। यह सिलसिला पिछले 30 सालों से चला आ रहा था। गांव आकर वे घर-परिवार के साथ ही वे खेतीबाड़ी की भी देखरेख करते थे।
चार-भाई बहन थे
शिक्षक हमवीर ङ्क्षसह चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे। सबसे बड़े भाई जगवीर ङ्क्षसह रिटायर्ड प्रधानाचार्य हैं और पैतृक गांव में ही खेतीबाड़ी संभाल रहे हैं। दूसरे नंबर के भाई जितेंद्र कुमार भी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और देहरादून में रहते हैं। गांव में हमवीर ङ्क्षसह की पत्नी गुड्डी देवी, विवाहित पुत्र तेजप्रकाश ङ्क्षसह उर्फ बंटू व छोटी अविवाहित पुत्री चंचल रहते हैं। हमवीर ङ्क्षसह ने घातक कदम उठाने से पहले बेटे बंटू को फोन भी किया था, लेकिन बात नहीं हो सकीं। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद आगरा से शिक्षक का शव गांव असरोई पहुंचा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।