Move to Jagran APP

Aligarh Weather Forecast : धूप दिखा रही तेवर, अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा

मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। लोग गर्म कपड़ों से बाहर आ गए हैं। सुबह से ही पारा चढ़ने लगा है। दोपहर में तीखी गर्मी पंखें चलाने पर मजबूर करने लगी है। रात में भी हल्की स्पीड में अधिकांश घरों में पंखे चलाये है रहे हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 10:09 AM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 10:09 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : धूप दिखा रही तेवर, अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा
मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। लोग गर्म कपड़ों से बाहर आ गए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। लोग गर्म कपड़ों से बाहर आ गए हैं। सुबह से ही पारा चढ़ने लगा है। दोपहर में तीखी गर्मी पंखें चलाने पर मजबूर करने लगी है। रात में भी हल्की स्पीड में अधिकांश घरों में पंखे चलाये है रहे हैं। अधिकतम ही नहीं, न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने लगी है।आज का अधिकतम तापमान  33   डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

loksabha election banner

बढ़ रहा न्यूनतम तापमान

इनदिनों न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने लगी है। आज यह 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। अब सुबह-शाम की हल्की ठंडक जल्द ही खत्म होने की आशंका है। माह के अंत तक इससे  तीन-चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। जनवरी के पहल सप्ताह में यह 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम का मिजाज बदलते ही बाजार में रौनक आ गई है। हल्के कपड़ों की दुकानों के साथ इलेक्ट्रॉनिक सामान व गर्मियों के कपड़ो की खरीद अब सबसे ज्यादा है। 

ठंडे पेय पदार्थों का लुत्फ

मौसम का मिजाज बदलते ही लोगों की दिनचर्या भी बदल गई है। खान-पान के तौर-तरीकों में बदलाव आ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी खुद को एक साथ न बदलें। सुबह शाम की ठंड की अनदेखी न करें । खानपान में ठंडे पेय व पदार्थ लेने से बचें। खासतौर से सफाई का ध्यान रखना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.