अलीगढ़, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में शुुुुुुक्रवार को मौसम ठीक रहेगा। आसमान में बदली के कारण धूप हल्की रहेगी लेकिन उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। सुबह और शाम को मौसम राहत भरा रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। अलीगढ़, हाथरस व मथुरा में उमस भरी गर्मी परेशान करेगी।
धीरे-धीरे बढ़ रही गर्मी
अलीगढ़ में सोमवार को दिन की शुरुआत तेज अंधड़ के साथ हुई। सुबह सूर्योदय के बाद उत्तर-पश्चिम दिशा से उफने काले बादलों ने आसमान को आगोश में लिया था। करीब आधा घंटा कर झमाझम बारिश हुई थी। दिनभर तेज हवा चलती रहीं, इससे वातावरण में ठंडक खुल गई थी, जिसने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। पारा धड़ाम से नीचे आ गिरा। मगर अब धीरे- धीरे गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। तापमान निरंतर बढ़ रहा है। 32 डिग्री तक बढ़ते बढ़ते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
पिछले सात दिनोंं के तापमान पर नजर
दिनांक, अधिकतम, न्यूनतम
अलीगढ़
तिथि, अधिकतम न्यूनतम
27 मई,37,23
28 मई,38,24
हाथरस
27 मई,37,24
28 मई,38,25
मथुरा
27 मई,39,26
28 मई,39,28
अलीगढ़ का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
23 मई, 32.0, 17.0
22 मई,40.0.26.0
21 मई, 41.0,27.0
20 मई, 43.0,29.0
19 मई, 43.0,28.0
18 मई, 42.0,29.0
17 मई, 41.0,28.0
गर्मी के साथ बढ़ा पारा
हाथरस में मौसम बिगड़ने के साथ-साथ बिजली की सप्लाई भी बेपटरी हो गई है। एक बार फिर से मौसम खराब हुआ। तेज आंधी और बारिश से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन विद्युत व्यवस्था जवाब दे गई। हाथरस शहर के कई इलाके रातभर अंधेरे में डूबे रहे। वहीं देहात क्षेत्र में भी 50 से अधिक गांवों में सप्लाई बाधित रहने से लोगों का हाल बुरा रहा।बिजली की जर्जर लाइनें हर सीजन में परेशानी पैदा करती हैं। बारिश के बाद पारा धड़ाम से नीचे आ गिरा। मगर अब धीरे- धीरे गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। तापमान निरंतर बढ़ रहा है। 32 डिग्री तक बढ़ते बढ़ते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
a