विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिलों ने घटाए, फिर भी खुदरा में मुनाफाखोरी जारी, क्या है अलीगढ़ में आज चीनी का दाम?

Published: Sun, 06 Sep 2026 02:32 PM (IST)

चीनी मिलों द्वारा दाम घटाने के बावजूद अलीगढ़ में खुदरा बाजार में चीनी महंगी बिक रही है। थोक में 53-54 ...और पढ़ें

चीनी का फोटो

चीनी का फोटो

HighLights

  1. चीनी मिलों ने दाम घटाकर 50-52 रुपये प्रति किलो किए।

  2. थोक में 53-54 रुपये, पर खुदरा में 60-68 रुपये तक बिक रही।

  3. पुराना स्टॉक महंगे दाम पर बेचने से कारोबार 30% घटा।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। संजय गांधी कॉलोनी निवासी संगीता शर्मा शनिवार को क्षेत्र के ही प्रोवीजन स्टोर पर पहुंची। उन्होंने ब्रेड लिए। एक किलोग्राम चीनी खरीदी। चीनी के जब भाव पूछे तो स्टोर संचालक ने 65 रुपये प्रति किलो बताए। उन्होंने इस कीमत पर आश्चर्य व्यक्त किया। तब दुकानदार ने बताया कि यह तो नया स्टॉक है। तीन दिन पहले यही चीनी 70 रुपये प्रति किलो तक बेची गई।

चीनी की कीमतें अपने अलग-अलग हैं। जबकि चीनी मिलों ने चीनी के दाम घटा कर 50 से 52 रुपये (पांच प्रतिशत जीएसटी व भाड़ा अलग से) कर दी हैं। थोक मंडी में यह 53 से 54 रुपये प्रति किलो हैं। फुटकर बाजार में बड़े कारोबारी इसे 55 से 56 रुपये प्रति किलो तक बेच रहे हैं। वहीं मुनाफा खोरी अभी नहीं बंद हुई। वे 60 से 62 रुपये प्रति किलो तक चीनी बेच रहे हैं।

थोक चीनी मंडी महावीरगंज में इस तेजी से पहले चीनी 1200 कुंतल प्रति माह बेची जाती थी। कारोबारियों के अनुसार तब से अब तक 30 प्रतिशत कारोबार घटा है। इसके मूल में फुटकर दुकानदार स्टाक बहुत कम रख रहे हैं।

50 से 52 रुपये तक थोक व्यापारियों को दी जा रही है आपूर्ति

कुछ दिन पहले तक तेजी के नए रिकॉर्ड बना रहा चीनी बाजार में अब मंदी है। सुगर मिल मालिकों ने चीनी के भाव घटा दिए हैं। 20 जून मिल रेट 40 से 42, थोक बाजार में 44 से 46, फुटकर बाजार में यह 46 से 48 रुपये प्रति कुंतल रही।

चीनी मिलों ने घटाए दाम

18 अगस्त को थो भाव 59 रुपये प्रति किलो और फुटकर भाव 60 रुपये प्रति किलो था

20 अगस्त को मिल ने 60 से 62, थोक बाजार में 64 से 66 व फुटकर बाजार में 66 से 68 रुपये प्रति किलो बिकी

वहीं चीनी के लगातार चढ़ते भाव का असर फुटकर बाजार में पड़ा। बाजार में 70 रुपये प्रति किलो तक बिकी

यह भी पढ़ें- Post Office Recruitment 2026 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर नौकरियां, 24 हजार पदों पर भर्ती; ऐसे होगा चयन

उतरते भाव के चलते चीनी स्टाक करने का व्यापारी नहीं ले रहे जोखिम

थोक चीनी कारोबारी धुव्रेश चंद्र वार्ष्णेय ने बताया है चीनी मिल मालिक लगातार चीनी के भाव घटा रहे हैं। शनिवार को 50 से 52 रुपये प्रति कुंतल चीनी थोक बाजार में उतरी। अभी इसके भाव और भी कम हो सकते हैं।

क्वार्सी स्थित फुटकर कारोबारी सुमित, सहपऊ ने बताया है कि उन्होंने 56 रुपये प्रति किलो चीनी बेची है। सारसौल बापूधाम निकट प्रोवीजन स्टोर संचालक मनोज गर्ग ने कहा कि वे अब चीनी के अधिक पैकेट नहीं मंगा रहे हैं। आज दो बोरी चीनी मंगाई है। घटे दाम के हिसाब से वह 56 रुपये प्रति किलो बेच रहे हैं। जिन व्यापारियों के पास पुराना स्टॉक है, वे आज भी 65 से 68 रुपये प्रति किलो तक बेच रहे हैं। यह सरासर गलत है।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर में ध्वस्त की गई अवैध मस्जिद के नीचे मिला कुआं, 15 फीट गहरा और 1.5 मीटर चौड़ा