Move to Jagran APP

Employees Molested To Women: बिजली टीम के कर्मचारियों पर लगा ऐसा घिनौना आरोप, जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप Aligarh News

अलीगढ़ की इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव धनुआं की नगरिया मेंं बकाया बिजली बिल वसूली करने गई टीम पर छेड़छाड करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कर्मचारी घर में घुस गए यहां पर महिलाएं स्नान कर रही थी।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 07:05 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 07:05 AM (IST)
Employees Molested To Women: बिजली टीम के कर्मचारियों पर लगा ऐसा घिनौना आरोप, जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप Aligarh News
कर्मचारियों ने महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की तथा छेडख़ानी की।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव धनुआं की नगरिया मेंं बकाया बिजली बिल वसूली करने गई टीम पर छेड़छाड करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को तोछीगढ़ सबस्टेशन के कर्मचारी गांव कारस के मजरा धनुआ की नगरिया में बकाया बिजली बिल की वसूली को गए थे। आरोप है कि कर्मचारी घर में घुस गए यहां पर महिलाएं स्नान कर रही थी। कर्मचारियों ने महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की तथा छेडख़ानी की।

loksabha election banner
जांच करके कार्रवाई की जाएगी
 मामला ज्‍यादा बढ़ने पर 112 नंबर को मोबाइल से कॉल करके बुलाया गया। पुलिस टीम के पहुंचने के बाद कर्मचारी मौके से भाग आए। महिलाओं की ओर से बिजली कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। इस घटना के संबंध में एसडीओ सुदामा प्रसाद का कहना है कि कर्मचारी बिजली बिल जमा न करने पर संयोजन काट रहे थे। गांव के लोगों ने आकर कर्मचारियों को संयोजन नहीं काटने दिया और महिलाओं को आगे कर दिया। घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी जा रही है। कोतवाल प्रदीप कुमार का कहना है कि घटना के संबंध में जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.