Move to Jagran APP

हाथरस में वृद्घ पर लगा ऐसा आरोप, सब रह गए दंग

हाथरस जंक्शन क्षेत्र में कुछ लोगों ने 72 वर्षीय वृद्ध पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा दिया। देर रात पुलिस को खबर कर दी गई।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 05:15 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 05:15 PM (IST)
हाथरस में वृद्घ पर लगा ऐसा आरोप, सब रह गए दंग
हाथरस में वृद्घ पर लगा ऐसा आरोप, सब रह गए दंग

हाथरस (जेएनएन)। हाथरस जंक्शन क्षेत्र में कुछ लोगों ने 72 वर्षीय वृद्ध पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा दिया। देर रात पुलिस को खबर कर दी गई। हंगामे की जानकारी पर पुलिस आरोपित को थाने ले आई, लेकिन यहां बाद में समझौता हो गया। शनिवार रात तक आरोपित पुलिस हिरासत में था।

loksabha election banner

रात में हुआ हंगामा

देर रात पुलिस को सूचना दी कि एक वृद्ध ने अपने समधी की बेटी के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ही गांव का रहने वाला वृद्ध शुक्रवार को अपनी बेटी की ससुराल आया हुआ था। रात को अचानक मोहल्ले में हंगामा खड़ा हो गया। समधी व उसके परिवार वालों ने वृद्ध पर बेटी से अश्लील हरकत का आरोप लगाया।

लड़की को खिलाई नशीली वस्तु

आस-पड़ोसी एकत्रित हो गए तथा वृद्ध से मारपीट तक की  गई। पीआरवी व हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची। आस-पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि वृद्ध ने लड़की को नशीली वस्तु खिला दी थी। इसके बाद उसने गलत काम का प्रयास किया। पुलिस ने वृद्ध को हिरासत में ले लिया। शनिवार को दोनों पक्ष कोतवाली पर बने रहे।

35 बीघा जमीन का है मामला

 एसएचओ डीके सिसौदिया ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। लगभग 35 बीघा जमीन है, जिसकी देखरेख वृद्ध कर रहा है। परिवार के ही कुछ लोगों को इस पर आपत्ति है। इसलिए यह विवाद हुआ। शाम तक लड़की के परिजनों ने लिखित में समझौता भी कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.