एएमयू से बाहर वेकअप इंडिया अभियान चलाएंगे छात्रनेता, जानिए विस्तार से Aligarh News
एएमयू से नई मुहिम चलाई जाएगी। वेकअप इंडिया मुहिम के तहत एएमयू कैंपस के बाहर पहले जिले फिर मंडल व फिर राज्यस्तर पर लोगों को सीएए व एनआरसी के बारे में बताया जाएगा।
लीगढ़ [जेएनएन]। 26 जनवरी से 26 फरवरी तक एक महीने एएमयू से नई मुहिम चलाई जाएगी। वेकअप इंडिया मुहिम के तहत एएमयू कैंपस के बाहर पहले जिले, फिर मंडल व फिर राज्यस्तर पर लोगों को सीएए व एनआरसी के बारे में बताया जाएगा। इसके पीछे छिपी हकीकत व सरकार के मंसूबों से सभी लोगों को रूबरू कराया जाएगा। ङ्क्षहदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, जैन आदि हर वर्ग व समुदाय के लोगों से संपर्क कर उनको सीएए की सच्चाई बताई जाएगी। यह बातें एएमयू के सुल्तान हॉल में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने वार्ता के दौरान बताईं।
लोगों को करेंगे जागरूक
छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने कहा कि जिस तरह बिल थोपा गया है यह मजहब के नाम पर ङ्क्षहदुस्तान को बांटने का काम हुआ है। वेकअप इंडिया के तहत मोहल्लों, सोसायटी, अपार्टमेंट आदि जगहों पर जाकर जागरूकता लाई जाएगी। कहा, किसान आत्महत्या कर रहा, क्राइम बढ़ रहा है, सैनिक मर रहे हैं, एजुकेशन व महिला सुरक्षा की बात नहीं हो रही। इन असल मुद्दों से जनता को भटकाने के लिए भाजपा नफरत की सियासत कर यह नागरिकता कानून लाई है। ङ्क्षहदुस्तान में सभी मिलकर व भाईचारे से रहते हैं।
यह है वेकअप इंडिया अभियान
बताया कि तलबा यूनियन के निर्देशन में वेकअप इंडिया अभियान चलाया जाएगा। लगभग 500 से 600 लोगों की टीम है जो इसमें लगेगी। इस एक महीने में एक लाख लोगों से व्यक्तिगत तौर पर जुडऩे का लक्ष्य है। बाकी पैंफलेट्स, किताबें, बुकलेट आदि के जरिये एक महीने में पांच लाख लोगों से जुडऩे की तैयारी है। इस अभियान में बाहरी यूनिवर्सिटी के छात्रों के जुडऩे के सवाल पर सलमान बोले, ये सब निर्णय जरूरत के हिसाब से बाद में लिए जाएंगे।