उर्दू पढ़ने जा रही छात्रा से छेड़छाड़,आठ घायल Aligarh news
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के गंगीरी कस्बा में किशोरियों के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर पथराव में एक ही पक्ष से आठ लोग घायल हो गए।
अलीगढ़ जेएनएन: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के गंगीरी कस्बा में किशोरियों के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर पथराव में एक ही पक्ष से आठ लोग घायल हो गए। कस्बा निवासी दो किशोरी दोपहर कस्बे के ही एक युवक के घर उर्दू पढऩे जा रही थी। उसी समय पड़ोसी युवकों ने छेड़छाड़ कर दी थी।
पथराव में ये हुए घायल
किशोरियों ने घर जाकर स्वजनों को बताया। इसके बाद किशोरियों के स्वजनों ने उन लड़कों को पकड़कर मारपीट कर दी थी। आरोपित पक्ष ने छत से पथराव कर दिया, जिसमें अनवार, बंटी, हम्जा, अल्फेज, शायरिया, रहनुमा, फैजान तथा राशिद घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा भेज दिया
बाइक भिड़ीं, दो युवक घायल
गभाना थाना क्षेत्र में हाईवे पर बरौली मोड़ के पास बुधवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बुलंदशहर के थाना अरनियां क्षेत्र के गांव भोजपुर लखनवाड़ा निवासी धर्मेंद्र कुमार अपने दोस्त विष्णु के साथ बाइक से दवा लेने अलीगढ़ गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वापस जाते में बरौली मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक उनकी बाइक से जा भिड़ी। हादसे में धर्मेंद्र व विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी 112 पीआरवी 0740 पर तैनात कर्मियों कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।