Breaking news रुपयों के लेनदेन को लेकर पथराव, आधा दर्जन घायल, थाने में हंगामा Aligarh news
थाना लोधा क्षेत्र के खैर रोड स्थित लोधा में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर के लोगों को लाठी मारी और दूर तक खदेड़ दिया।
अलीगढ़ जेएनएन। थाना लोधा क्षेत्र के खैर रोड स्थित लोधा में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर के लोगों को लाठी मारी और दूर तक खदेड़ दिया। इससे गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव किया। इस घटना में पहले दो युवक लहूलुहान हो गए।
लोधा थाने में हंगामा
दोनों घायल युवक थाना लोधा पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने इनका काफी देर तक चिकित्सकीय परीक्षण नहीं कराया। इससे लोगों की नाराजगी बढ़ गई। लोगों ने थाने में हंगामा किया। इसको लेकर लोधा में दोबारा झगड़ा हो गया। इसमें चार अन्य युवक घायल हो गए। इस पूरी घटना में आधा दर्जन युवकों के घायल होने की जानकारी मिली है। घटना को लेकर गांव लोधा में तनाव की स्थिति बनी हुई है।