दो दिन पूर्व हुये झगड़े को लेकर चले लाठी-डंडे, 11 घायल Aligarh news
गंगीरी के गांव नगला सुम्मेर में दो दिन पूर्व हुये झगड़े को लेकर सोमवार की सुबह पुन दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे एवं पथराव हुआ। जिसमें दोनों पक्षों से 11 लोग घायल हो गये।
अलीगढ़, जेएनएन। गंगीरी के गांव नगला सुम्मेर में दो दिन पूर्व हुये झगड़े को लेकर सोमवार की सुबह पुन: दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे एवं पथराव हुआ। जिसमें दोनों पक्षों से 11 लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भेज दिया। जहां से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को अलीगढ़ रैफर कर दिया।
संजय की ओर से थाने में दी गयी तहरीर
थाना क्षेत्र के गांव बिलौना निवासी लक्ष्मण सिंह के घर के आगे गांव की ही संजय शराब पीकर अक्सर गालीगलौच करता रहता है। गालीगलौच को लेकर शनिवार की रात दोनों में मारपीट हो गई थी। जिसमें संजय घायल हो गया था। संजय की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार को लक्ष्मण सिंह को शांति भंग में बंदी बनाकर एसडीएम कोर्ट अतरौली में पेश किया था। इसी बात झगड़े को लेकर सोमवार की सुबह करीब 7 बजे दाेनों पक्ष पुन: आमने-सामने आ गये और दोनों ओर से लाठी-डंडों के साथ-साथ पथराव भी होने लगा। जिसमें एक पक्ष से लक्ष्मण सिंह, विनोद, काजल, पूरन, अरूण तथा दूसरे पक्ष से संजय, सौनी, अमर सिंह, मिथलेश एवं सुभाष सहित 11 लोग घायल हो गये। झगड़े की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र छर्रा भेज दिया। जहां से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संजय की ओर से थाने में तहरीर दे दी गई है। जबकि लक्ष्मण सिंह का आरोप है कि संजय आदि घर में घुस गए और बक्से में रखे सोने चांदी के जेवर व नकदी लूट कर फरार हो गए।