Move to Jagran APP

सड़क पर रहें सलामत, जुर्माने से अधिक कीमती है आपका जीवन aligarh news

हादसे कभी कहकर नहीं होते और न किसी को बख्शते। यह जानकर भी हम जल्दबाजी में नियमों की अनदेखी कर देते हैं।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 12:32 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 11:04 AM (IST)
सड़क पर रहें सलामत, जुर्माने से अधिक कीमती है आपका जीवन aligarh news
सड़क पर रहें सलामत, जुर्माने से अधिक कीमती है आपका जीवन aligarh news

सुमित शर्मा, अलीगढ़। यातायात के नियमों का पालन हो, इस सोच से ही अब नए प्रावधान किए गए हैं। नियमों की अनदेखी पर भारी जुर्माना अदा करना होगा। यह चिंता हो सकती है, पर  जुर्माने से अधिक कीमती आपका जीवन है। जरा सी लापरवाही संकट में डाल देती है। हादसे कभी कहकर नहीं होते और न किसी को बख्शते। यह जानकर भी हम जल्दबाजी में नियमों की अनदेखी कर देते हैं। कार्रवाई का खौफ तक नहीं रहता। जुर्माने का प्रावधान पहले से है, लेकिन नियमों की अनदेखी के मामले घटने की बजाय बढ़ते ही जा रहे हैं। जनवरी से अगस्त तक यानी आठ माह में हेलमेट न पहनने पर 51 हजार 214 चालान हुए। अगस्त में ही हेलमेट न पहनने पर 26 हजार 649 लोगों के चालान हुए हैं। अब अधिक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यह अभी अलीगढ़ में लागू नहीं हुआ है, पर लोग चिंतित जरूर दिख रहे हैं। हो सकता है बढ़ी हुई जुर्माने की राशि  हमें नियमों की अनदेखी करने से रोक दे। यह तो तय है कि नियम से वाहन चलाएंगे तो चालान क्यों कटेगा? इसे अपनी आदत में शामिल करने की जरूरत है।

loksabha election banner

ई-चालान से बढ़ी चालान की संख्या

शहर के हर चौराहे, तिराहे पर तैनात सिपाही नियमों को लेकर टोकते भी रहते हैं। चालान भी करते हैं। इनकी संख्या अब बढ़ गई है। इसका कारण ई-चालान शुरू होना है। दो माह में ही ई-चालान ने तेजी से रफ्तार पकड़ी है। बीते छह माह के चालान के आंकड़ों पर नजर डालें तो बिना हेलमेट व सीट बेल्ट, डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस), बीमा, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने व दो पहिया वाहन पर दो से अधिक होने पर चालान के अधिक मामले हैं।

तीन सवारी बिठाकर तोड़ रहे नियम

जनवरी से अगस्त तक तीन सवारी बिठाकर बाइक चलाने पर 1291 लोगों के चालान हुए। जुलाई में 196 व अगस्त में 125 ई - चालान हुए।

अगस्त में  29 लाख वसूले

सिर्फ अगस्त में कुल 29,404 चालान हुए। इनमें 24,165 ई-चालान हैं। इनसे 29 लाख तीन हजार तीन सौ रुपये विभाग ने सरकारी खजाने में जमा कराया है।

ये हैं नए नियम

दंड                                          पुराना जुर्माना                        नया जुर्माना

सीट बेल्ट नहीं पहनने पर                        300                         1000

दोपहिया वाहन दो से ज्यादा सवारी           100                         1000

हेलमेट नहीं पहनने पर                           200                          1000

एंबुलेंस को रास्ता न देने पर                     0                             10 हजार

बिना डीएल के वाहन चलाने पर               500                           5000

लाइसेंस रद होने के बावजूद ड्राइविंग पर    500                         10 हजार

ओवरस्पीड                                            400                        2000

खतरनाक ड्राइविंग करने पर                   1000                       5000

शराब पीकर वाहन चलाने पर                 2000                       10 हजार

बिना परमिट पाए जाने पर                    5000                         10 हजार

गाड़ी की ओवरलोडिंग पर                     2000 और प्रति टन एक हजार, हो हजार और प्रति टन दो हजार

बिना इंश्योरेंस                                    1000                             2000

नाबालिग को न दें वाहन

नए नियमों में सबसे ज्यादा जुर्माना नाबालिग के वाहन चलाने पर है। इस पर पहले कोई जुर्माना नहीं था। अब 25 हजार रुपये जुर्माना, तीन साल की सजा, वाहन का रजिस्ट्रेशन रद करने का प्रावधान है। गाड़ी का मालिक व नाबालिग के अभिभावक दोनों दोषी माने जाएंगे। यदि नाबालिग वाहन चलाता मिला तो उसका लाइसेंस 25 साल की उम्र होने पर ही बन पाएगा।

नियमों का करें पालन

डोरी नगर के विवेक कुमार का कहना है कि नए नियमों का जुर्माना थोड़ा अधिक है, पर लोगों में सुधार लाने के लिए ठीक भी है। कड़े प्रावधान होंगे, तो लोग नियमों का पालन भी करेंगे। स्वर्ण जयंती नगर के अभिषेक का कहना है कि अधिकतर लोग हेलमेट नहीं लगाते। सुरक्षा के लिहाज से हमें इस ओर सोचना चाहिए। जरा सी लापरवाही के परिणाम गंभीर हो सकते हैं। कृष्णा धाम कॉलोनी के मुकेश कुमार का कहना है कि ई-चालान के बाद लोगों ने वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात करना कम कर दिया है। अब लोग हेलमेट भी पहनने लगे हैं।  नियमों का पालन हमारा कर्तव्य है, लेकिन आज कल छोटे बच्चे भी बाइक चलाते दिखते हैं। नए नियमों से इस पर काफी हद तक रोक लगने की उम्मीद है। ट्रैफिक एसपी अजीजुल हक का कहना है कि जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाते हैं। इसेक बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं करते। इसीलिए नियमों को कठोर किया जा रहा है। ई-चालान की व्यवस्था शुरू हो गई है। भविष्य में सभी चौराहों पर कैमरे लगेंगे तो काफी सुधार होगा।

जनवरी से अगस्त तक किए गए चालान

माह         डीएल      हेलमेट       सीट बेल्ट       मोबाइल     बीमा

जनवरी     792        1838       187              32             602

फरवरी     703         1338       98                36             792

मार्च       1137        2175       168              43            1415

अप्रैल      580        1669        201              37             611

मई        573         1347      172               27             708

जून       1696       3698        246              40            1056

जुलाई    1351       12500      514             196

अगस्त   601         26649      171            32,               802

(आंकड़े यातायात विभाग से लिए गए हैं)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.