घर में रहें, बाहर न जाएं... लॉकडाउन में कोरोना को हराएं Aligarh News
जिस प्रकार से कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं उससे यदि दो दिनों के लॉकडाउन में मरीजों की संख्या कुछ कम होती है तो सरकार आगे रणनीति बना सकती है।
अलीगढ़ [जेएनएन] : अनलॉक-2 में अचानक दो दिनों के पूर्णत: लॉकडाउन ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया है। माना जा रहा है कि सरकार इसे प्रयोग के तौर पर देख रही है। जिस प्रकार से कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं, उससे यदि दो दिनों के लॉकडाउन में मरीजों की संख्या कुछ कम होती है तो सरकार आगे रणनीति बना सकती है।
लॉकडाउन खत्म होने के बाद से कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या चार गुने से अधिक हुई है। हर रोज 15 से अधिक केस निकल रहे हैं, जबकि शुरुआती दौर में चार-पांच केस पॉजिटिव आते थे। तब एक भी केस मिल जाता था तो पूरे मोहल्ले में सन्नाटा छा जाता था। अब इतने केस निकलने के बाद भी लोग गंभीर नहीं हैं। न तो मास्क ही ढंग से लगा रहे हैं और न शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह तक होने वाले लॉकडाउन को हमें गंभीरता से लेना होगा।
जिले का हाल
- 703 हो चुकी है अब तक संक्रमितों की संख्या।
-218 सक्रिय मरीज हैं जिले में।
-439 मरीज हो चुके हैं अब तक स्वस्थ।
-25 मरीजों की हो चुकी है मौत
लॉकडाउन में कोरोना संक्रमण
- 25 मार्च से 14 अप्रैल रहा पहला लॉकडाउन, मात्र एक मरीज मिला।
-15 अप्रैल से तीन मई तक दूसरा लॉकडाउन, कुल संक्रमित 43 हुए।
- 20 अप्रैल को कोरोना से पहली मृत्यु भी हुई।
- 04 से 17 मई तक तीसरे लॉकडाउन में मरीजों की संख्या 85 और मृतकों की संख्या आठ हुई।
-18 मई से दो जून तक चौथे लॉकडाउन में संक्रमितों की संख्या 174 और मृतकों की संख्या 16 हुई।
- 03 जून से 30 जून तक अनलॉक-1.0 में संक्रमितों की संख्या 490 व मृतकों की संख्या 24 हुई।
- 01 जुलाई से नौ जुलाई तक अनलॉक 2.0 में संक्रमितों की संख्या 703 व मृतकों की संख्या 25 तक पहुंची।
ऐसे करें बचाव
- शारीरिक दूरी का करें पालन।
-हाथ साफ न होने पर आंख, नाक व मुंह को न छुएं।
- अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर या साबुन से 20 सेकंड हाथ जरूर धोएं।
- घर से बाहर निकलें तो मुंह पर मास्क, रूमाल या अन्य कपड़ा जरूर बांधें।
-भीड़भाड़ वाली जगह पर खरीदारी करने न जाएं।
नाकामी छिपा रही है योगी सरकार : जमीर
पूर्व विधायक जमीरउल्ला खां ने कहा कि योगी सरकार नाकामी छिपाने के लिए लॉकडाउन कर रही है। यह सब सोची-समझी रणनीति के तहत है। विकास दुबे के मामले में सरकार की खूब किरकिरी हुई है। प्रदेश ही नहीं पूरे देश में योगी सरकार की ङ्क्षनदा हो रही है। यूपी पुलिस विकास दुबे को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। बहुत ही रणनीति के तहत उसने गिरफ्तारी दे दी। इन सब मामलों को छिपाने के लिए ही सरकार ने दो दिनों का लॉकडाउन किया है, मगर सरकार की पोल खुल चुकी है। डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी ने कहा है कि मैंने दो दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को ट््वीट कर लॉकडाउन की मांग की थी। इससे कोरोना वायरस की स्थिति के बारे में पता चल सकेगा।