विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली पोल से टकराकर पलटी, एक युवक की मौत; भाजपा जिलाध्यक्ष का भतीजा घायल

Published: Sat, 09 May 2026 10:52 AM (IST)

अलीगढ़ के नॉलेज पार्क में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली के पोल से टकराकर पलट गई, जिसमें एक युवक ऋषभ की ...और पढ़ें

हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी और मृतक का फाइल फोटो।

हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी और मृतक का फाइल फोटो।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ नॉलेज पार्क स्थित एजुकेशन हब में शारदा हॉस्पिटल के निकट बीती रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में जट्टारी निवासी ऋषभ पुत्र दिनेश (25) की मौत हो गई, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह ‘लाल प्रधान’ के भतीजे गोलू पुत्र सतवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पलट गई

बताया गया कि हादसा वाहन की तेज गति के कारण हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए शारदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतक ऋषभ के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष का भतीजा गंभीर घायल, शारदा अस्पताल में उपचार जारी

युवक की मौत की सूचना मिलते ही जट्टारी में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने हादसे पर दुख जताते हुए प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव के बाद यूपी विधानसभा के लिए मायावती की बदली रणनीति: आकाश आनंद करेंगे आगरा में सभाएं, हर दिन दो बैठकें