Move to Jagran APP

किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, तीन लड़कियों समेत छह दबोचे Aligarh news

पुलिस के मुताबिक बंटू व भूपेंद्र जीजा-साला हैं। दोनों मिलकर रैकेट चला रहे थे। संजय नाम के व्यक्ति से किराए पर मकान ले रखा था। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।

By Parul RawatEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 08:58 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 10:02 AM (IST)
किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, तीन लड़कियों समेत छह दबोचे Aligarh news
किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, तीन लड़कियों समेत छह दबोचे Aligarh news

अलीगढ़ [जेएनएन]। बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल में किराए के मकान में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। यहां दिल्ली, नोएडा से लेकर पश्चिम बंगाल की युवतियों को बुलाया जाता था। आसपास के लोगों की सूचना पर रविवार देर रात पुलिस ने रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह रैकेट जीजा-साला मिलकर चला रहे थे।

prime article banner

दरअसल, बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल स्थित बस्तियों में देह व्यापार चलाया जा रहा था। लोगों को इसका पता चला तो पुलिस को जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस ने टीम ने देर रात दबिश दी तो लोग भागने लगे। यहां से लाला निवासी लक्षिमपुर, भूपेंद्र निवासी एलमपुर, बंटू शर्मा निवासी साईं विहार, पिंकी निवासी एलमपुर व पूजा निवासी नाहिर कुरी थाना तोपन, दक्षिण दिनाशपुर (पश्चिम बंगाल) को पकड़ लिया गया। यहां से शक्तिवर्धक दवाइयां भी बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, बंटू व भूपेंद्र जीजा-साला हैं। दोनों मिलकर रैकेट चला रहे थे। संजय नाम के व्यक्ति से किराए पर मकान ले रखा था। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। मौके से दर्जनों मोबाइल भी मिले हैं। अलग-अलग नंबरों से लोगों को फोन कर बुलाया जाता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि एक युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। लेकिन लंबे समय से दिल्ली नोएडा में रह रही थी। लॉकडाउन में काम मांगने यहां आई थी। जांच की जा रही है कि युवतियां किसके संपर्क से यहां आई थीं।

 

संदिग्ध बैग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

क्वार्सी क्षेत्र के महावीर पार्क के पास रविवार देररात संदिग्ध बैग पड़ा होने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। हालांकि बैग खाली था। दरअसल, समद रोड से महावीर पार्क को जाने वाले रास्ते पर बेकरी की दुकान के पास एक बैग पड़ा था। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। इस पर क्वार्सी पुलिस, लैपर्ड व पीआरवी पहुंची। जांच की तो पता चला कि बैग खाली है। पुलिस बैग को अपने साथ ले गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.