अलीगढ़: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
अलीगढ़ के इगलास में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा निकालने के साथ हुआ। बैंड बाजों की भक्ति धुन के साथ शुरु हुई कलश यात्रा का गांव का भ्रमण करते हुए पुन कथा स्थल पर विश्राम लिया।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता: अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के गांव ठठोई में शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। आचार्यों द्वारा प्रथम आराध्य श्रीगणेश पूजन व भागवत पूजन के साथ कार्यक्रम को विधिविधान से संपन्न कराया। बैंड बाजों की भक्ति धुन के साथ शुरु हुई कलश यात्रा का गांव का भ्रमण करते हुए पुन: कथा स्थल पर विश्राम लिया। यात्रा में परीक्षत अमर सिंह धर्मपत्नी रामवीत के साथ सर पर भागवत पोथी लेकर श्रद्धालुओं के साथ चल रहे थे। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर धार्मिक परंपरा को निभाया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। तद्उपरान्त व्यास पं. मुकेश शास्त्री महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि मनुष्य को पुण्य उदय से ही कथा श्रवण का अवसर प्राप्त होता है। श्रीमद् भागवत कथा मोक्षदायनी है। जहां भागवत कथा का गुणगान होता है वहां प्रभु स्वयं दर्शन देते हैं। कथा में भगवान श्री कृष्ण ने विश्व कल्याण के लिए जो संदेश दिया है उसकी आज समाज को जरूरत है। प्रथम दिवस की कथा में भागवत के महत्व, व्यास जी द्वारा भागवत की रचना, शुक्रदेव जन्म और नारदजी के पूर्व जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन किया। इस मौके पर गोपाल प्रसाद, कृष्ण कुमार, डालचंद, डोरीलाल, धर्मवीर, गोविंदा, हरवंश, जसवंत, धर्मपाल सिंह, प्रवेश, मनोज, सरोज आदि थे।