AMU छात्रों व प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन उधमपुर रवाना Aligarh News
20 कोच वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन स्टेशन से उधमपुर (जम्मू कश्मीर) के लिए रवाना हुई। पहले सभी की थर्मल स्क्रीङ्क्षनग कराई गई।
अलीगढ़ [जेएनएन]: एटा, कासगंज, अलीगढ़, बुलंदशहर, नोएडा समेत आसपास के जिलों में लॉकडाउन के चलते फंसे प्रवासी मजदूरों व जम्मू कश्मीर के एएमयू छात्रों समेत 802 लोगों को लेकर 20 कोच वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन स्टेशन से उधमपुर (जम्मू कश्मीर) के लिए रवाना हुई। पहले सभी की थर्मल स्क्रीङ्क्षनग कराई गई। फिर प्रशासन की ओर से रास्ते के लिए खाद्य सामग्री व पानी उपलब्ध कराया गया।
यह है मामला
एएमयू में लॉकडाउन के चलते कक्षाएं बंद हैं। यहां होस्टल में रह रहे छात्रों को उनके घरों भेजने का सिलसिला जारी है।
प्रवासी श्रमिक रवाना
गुरुवार देररात अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात से स्पेशल ट्रेन रवाना की गई, जिसमें एएमयू के 491 विद्याॢथयों के अलावा अलीगढ़ से 75 एटा के 2, कासगंज के 13, बुलंदशहर के 34, नोएडा के 158, आगरा के 29 प्रवासी श्रमिकों को रवाना किया गया। पहले इन्हें रोडवेज बसों से स्टेशन पर लाया गया। जिला पुलिस-प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी व रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन में सवार लोगों को शारीरिक दूरी का पालन कराकर ट्रेन में बिठाया।
शारीरिक दूरी का नहीं किया पालन
इस दौरान खाद्य सामग्री और पानी उपलब्ध कराया गया। रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूर और विद्याॢथयों की भीड़ इक_ा हो गई थी। पुलिस की मौजूदगी में शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ीं। एडीएम सिटी राकेश मालपाणी ने बताया कि ट्रेन जम्मू -कश्मीर के उधमपुर स्टेशन पर पहुंचेगी।