श्री कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्घालु, व्रत रखकर मनाई जन्माष्टमी Aligarh News
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर में जगह-जगह कार्यक्रम हुए। इस दौरान श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में डूब गए। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर जन्माष्टमी मनाई।
अलीगढ़ (जेएनएन)। श्री वाष्र्णेय मंदिर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर में जगह-जगह कार्यक्रम हुए। इस दौरान श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में डूब गए। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर जन्माष्टमी मनाई।
झांकियों को भव्य बनाने में जुटे कारीगर
शहर के मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर थीं। झांकियों को भव्य रुप देने के लिए कारीगर जुटे हुए थे। बाजारों में भगवान की मूर्तियां, पोशाक आदि खरीदने के लिए काफी भीड़-भाड़ थी। जन्माष्टमी को लेकर श्री वाष्र्णेय मंदिर सतरंगी लाइटों से नहा उठा। मंदिर के महंत मनोज मिश्रा और व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का शुक्रवार को जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मथुरा और वृंदावन के कारीगर ठाकुर समेत विग्रहों की आकर्षक पोशाक तैयार की है।
सुबह से शुरू हुए कार्यक्रम
शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे लड्डू गोपाल के दुग्धभिषेक से कार्यक्रम शुरू हो गए। शाम छह बजे से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी के दर्शन शुरू हो गए। रात 12 बजे दुग्धभिषेक होगा। वासुदेवजी कान्हा को सूप में रखकर यमुना पार नंदबाबा के घर लेकर जाएंगे। रंगीन रोशनी से नहाये श्री वाष्र्णेय मंदिर यमुना पार की लीला का दृश्य आनंदित करने वाला होता है।
100 से अधिक लगेंगे स्वयंसेवक
श्री वाष्र्णेय मंदिर में भीड़ को देखते हुए 100 से अधिक स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई है। मंदिर से जुड़े सेवादार सुरक्षा से लेकर पदवेश की व्यवस्था देखेंगे। मंदिर के प्रवक्ता भुवनेश आधुनिक ने बताया कि डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट के सामने जूता-चप्पल की व्यवस्था की गई है। मंदिर में सीसीटीवी कैमरा चारों ओर लगे होंगे। जगह-जगह बैरीकेटिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो।
मनोरंजन सदन में तैयारियां जोरों पर
रेलवे कॉलोनी स्थित मनोरंजन सदन में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यहां 24 अगस्त को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। स्वचालित झांकियां यहां आकर्षक का केंद्र रहती हैं। मेला सचिव एवं सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीके शर्मा ने बताया कि आयोजन के पहले दिन शाम आठ बजे उद्घाटन, आरती व झांकी दर्शन होगा। दूसरे दिन रात साढ़े आठ बजे भजन संध्या व तीसरे दिन समापन पर रसिया दंगल रात दस बजे से होगा।
पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम
पुलिस लाइन में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। यहां विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। साथ ही सांस्कृति कार्यक्रमों भी हुए। परिसर में स्थित मंदिर में साज-सज्जा को अंतिम रुप दिया गया।
अचल सरोवर पर मेला शुरू
अचल सरोवर पर मेले की शुरुआत गुरुवार से हो गई। पूरे परिक्रमा मार्ग को भव्य सजाया गया है। श्री अचलेवरधाम मंदिर से श्री गणेश मंदिर होते हुए श्री गिलहराज मंदिर तक झालरें लगाई गई हैं। परिसर के चारों ओर मेले की शुरुआत हो गई है। झूला, खेल और निशानेबाजी समेत तमाम मनोरंजन के साधन यहां उपलब्ध हैं।