Move to Jagran APP

अलीगढ़ में 45 हैंडपंप के साथ दो गांव में लग गई कुवैत का ध्वज लगी शिलापट्टिका, ये है अफसर और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता

विकास कार्यो को लेकर अफसरों की कितनी भी लगाम कस लें लेकिन अफसर और जनप्रतिनिधि कितने सजग हैं। इसका अंदाजा अकराबाद क्षेत्र के दाेे गांव में लगे हैंंडपंप से लगाया जा सकता है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 09:51 AM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 03:57 PM (IST)
अलीगढ़ में 45 हैंडपंप के साथ दो गांव में लग गई कुवैत का ध्वज लगी शिलापट्टिका, ये है अफसर और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता
अलीगढ़ में 45 हैंडपंप के साथ दो गांव में लग गई कुवैत का ध्वज लगी शिलापट्टिका, ये है अफसर और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के  मुख्‍‍‍‍‍यमंंत्री योगी आदित्‍यनाथ विकास कार्यो को लेकर अफसरों की कितनी भी लगाम कस लें, लेकिन अफसर और जनप्रतिनिधि कितने सजग हैं। इसका अंदाजा अकराबाद क्षेत्र के  दाेे गांव में लगे हैंंडपंप से लगाया जा सकता है। छर्रा विधानसभा क्षेत्र में अकराबाद ब्लॉक के गांव खुर्रमपुर व दुभिया में करीब 45 हैंडपंप लगा दिए गए।

loksabha election banner

हैंडपपंप के पास शिलापट्टिका अरबी भाषा में है। पट्टिका पर कुवैत का ध्वज है। पास ही भारत का तिरंगा भी है। उसमें मात्र आठ तीलियां हैं, जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। यकायक 45 हैंडपंप लगने से क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। आशंका भी कि यह कोई विदेशी साजिश तो नहीं है। डीएम ने एसडीएम कोल को जांच के निर्देश दिए हैैं। खास बात यह है कि दो गांंव 45 हैंडपंप लग गए न तो सरकारी  महकमाेें  के  अफसरों  को जानकारी हुुुई और न ही जनप्रतिनिधियों को भनक हुई।

यह है मामला

छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अकराबाद, खुर्रम व दुभिया गांव के लोग उनसे मिलें। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में संप्रदाय विशेष का भोलू नामक युवक हैंडपंप लगवा रहा है, जिसमें फोर नंबर मशीन है। हैंडपंप के पास ही शिलापट्टिका लगवा रखी है। उस पर अरबी भाषा में लिखा हुआ है। कुवैत का ध्वज है। बगल में तिरंगा है। तिरंगे में 24 की बजाय आठ तीलियां हैं। विधायक ने बताया कि उन्होंने अकराबाद के खंड विकास अधिकारी से जानकारी की। उन्होंने बताया कि उनके यहां से हैंडपंप नहीं लगवाए जाते हैैं। पिलखना नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार से पूछा तो उन्होंने भी बताया कि जिन क्षेत्रों में हैंडपंप लग रहे हैं, वे नगर पंचायत में नहीं आते। वैसे भी इस तरह का हैंडपंप नगर पंचायत से नहीं लगता है।

चर्चाओं के बाद अब विधायक ने की डीएम से शिकायत

गांव के लोगों ने बताया कि खुर्रम गांव का भोलू नाम का युवक ये हैंडपंप लगवा रहा है। सवाल उठता है कि एक साधारण युवक के पास इतना पैसा कहां से आया, जो 45 हैंडपंप लगवा दिए। युवक ने बताया कि धौर्रामाफी से उसे हैंडपंप मिले हैं। उसने नाम-पता किसी का नहीं बताया। छर्रा विधायक ने आशंका जताई है कि विदेशी साजिश भी हो सकती है। विधायक ने डीएम से शिकायत की। डीएम चंद्रभूषण ङ्क्षसह ने एसडीएम कोल को जांच सौंपी है। काम को तुरंत रुकवाने को कहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.