Move to Jagran APP

Sharadiya Navratri 2022 : आज से नौ दिनों तक होगी शक्‍ति स्‍वरूपा की पूजा, घर घर विराजीं मातारानी

Sharadiya Navratri 2022 आज से शारदीय नवरात्र आरंभ हो गया है। घर घर घट स्‍थापना के साथ आदि शक्‍ति स्‍वरूपा मां दुर्गा की पूजा नौ दिनों तक की जाएगी। शहर के मंदिरों को दुल्‍हन की तरह सजाया गया है। भीड़ को देखते हुये व्‍यापक सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गयी है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 26 Sep 2022 11:17 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 11:19 AM (IST)
Sharadiya Navratri 2022 : आज से नौ दिनों तक होगी शक्‍ति स्‍वरूपा की पूजा, घर घर विराजीं मातारानी
शारदीय नवरात्र पर्व आज से शुरू हो गए।

हाथरस, जागरण संवाददाता। Sharadiya Navratri 2022 : शारदीय नवरात्र पर्व आज से शुरू हो गए। सोमवार से लगातार नौ दिन तक माता के मंदिरों पर भक्ति की बयार बहेगी। रविवार को शाम तक देवी मंदिरों में सजावट व तैयारियों को पूरी करने में भक्त लगे रहे। रमनपुर स्थित Chamunda Devi Temple पर हवन-यज्ञ सहित धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

loksabha election banner

सुबह से ही मंदिरों में गूंजने लगे घंटे घड़ियाल

पितृ पक्ष के बाद Sharadiya Navratri शुरू हो रहा है। देवी मंदिरों में सुबह से ही घंटे घड़ियाल गूंजने लगेंगे। शहर में रमनपुर की मां चामुंडा, बौहरे वाली देवी मुरसान गेट, चामड़गेट की चामड़ माता मंदिर, सासनी में मां कंकाली, सादाबाद में मां अटाकी व सहपऊ में मां भद्रकाली, बिसाना में मां तारागढ़वाली सहित सभी प्रमुख देवी मंदिरों को रंगीन लाइटों से सजाया गया है। रंगाई-पुताई का कार्य रविवार शाम तक चला। डीजे भी मंदिरों पर लगाए जा रहे हैं। नगर पालिका ने शहर के सभी प्रसिद्ध मंदिरों के आसपास टीम भेजकर सफाई कराई। जिले भर में देवी पंडाल सजाए जा रहे हैं। जगह-जगह पंडाल में स्थापित करने लिए लोग देवी प्रतिमा ले जाते दिखे। प्रतिमा निर्माता भी देर शाम तक प्रतिमाओं संवारने में जुटे थे।

गाय के गोबर से हुई लिपाई

घरों में महिलाएं माता की पूजा की तैयारी में लगी रहीं। कलश स्थापना के लिए लोग बाजारों में खरीदारी करते दिखे। माता रानी चुनरी और श्रंगार के सामान की दुकानों पर भीड़ रही। महिलाओं ने पूजा वाले स्थान पर मिट्टी व गाय के गोबर से लीपकर शुद्धि की। रमनपुर स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर पर हवन यज्ञ के लिए बनाए गए कुंड को मिट्टी और गोबर से लीपकर शुद्ध किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.