Move to Jagran APP

शहर के महेंद्रनगर में सड़क में सीवर लाइन 'दफन', स्वच्छता भी लापता Aligarh news

घर-घर अमृतÓ पहुंचाने के लिए सड़कें खोद रहा नगर निगम एक सीवर लाइन साफ नहीं करा पा रहा। महेंद्र नगर में यह लाइन सड़क के कई फुट नीचे दफन हो चुकी है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 03:00 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 12:55 PM (IST)
शहर के महेंद्रनगर में सड़क में सीवर लाइन 'दफन', स्वच्छता भी लापता Aligarh news
शहर के महेंद्रनगर में सड़क में सीवर लाइन 'दफन', स्वच्छता भी लापता Aligarh news

अलीगढ़ [जेएनएन]  घर-घर 'अमृतÓ पहुंचाने के लिए सड़कें खोद रहा नगर निगम एक सीवर लाइन साफ नहीं करा पा रहा। महेंद्र नगर में यह लाइन सड़क के कई फुट नीचे दफन हो चुकी है। निकासी न होने से जलभराव के हालत हैं। गांधीनगर, प्रीमियर नगर में भी स्थिति दयनीय है। कूड़ा दोपहर बाद उठता है, जो पोखर में फेंका जा रहा है। यहां शिवाजी पार्क में ओपन जिम की मशीनें उखड़ रही हैं। 'जागरण आपके द्वारÓ कार्यक्रम के तहत रविवार को जागरण टीम ने वार्ड 33 के इन इलाकों का जायजा लिया। 

prime article banner

लाइन हो गई है चोक

महेंद्रनगर में तीन दशक से अधिक पुरानी सीवर लाइन सफाई न होने से चोक हो गई है। इसके चलते हल्की बारिश में भी नालियों का पानी सड़क पर बहता है। क्षेत्रीय पार्षद अलका गुप्ता का कहना है कि नई लाइन के लिए बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव गए, लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। जलभराव क्षेत्र की बड़ी समस्या है। वहीं, 60 फीसद हैंडपंप खराब पड़े हैं। 

पोखर में डलाबघर

गांधीनगर, प्रीमियर नगर में दोपहर तीन बजे के बाद कूड़ा उठता है। कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट भी आबादी के बीच हैं। सफाई कर्मचारी कूड़ा कालीदह पोखर में डालते हैं। यही नहीं, सड़कों की सफाई भी नहीं हो रही। शिवाजी पार्क के निकट, पथवारी के सामने सड़क से निकलने से राहगीर गुरेज करते हैं।

ओपन जिम में उखड़ रहीं मशीनें

निगम ने शिवाजी पार्क में ओपन जिम खुलवा कर पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई मशीनें टूट गई हैं। पार्क के भी हालत बदतर हैं। बंदर और निराश्रित गोवंश का इलाके में आतंक है। 

वार्ड की स्थिति

आबादी          20000

वोटर             12000

आंगनबाड़ी       चार

पार्क                  दो

हॉस्पिटल         एक

ट्यूबवेल          तीन

ओवरहैड टैंक   नहीं

मोहल्ले          15

सफाईकर्मी      45


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.