Move to Jagran APP

Aligarh News : अलीगढ़ में एक दिन में मिले डेंगू के सात मरीज, संक्रमितों की संख्‍या 269 पहुंची

Aligarh News अलीगढ़ में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। दीपावली के बाद से लगातार संक्रमितों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। शनिवार को डेंगू के सात नए मरीज मिले हैं। इनमें से छह मरीज शहर व एक देहात क्षेत्र का शामिल है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 06 Nov 2022 03:08 PM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2022 03:34 PM (IST)
Aligarh News : अलीगढ़ में एक दिन में मिले डेंगू के सात मरीज, संक्रमितों की संख्‍या 269 पहुंची
डेंगू संक्रमण अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh News : डेंगू संक्रमण अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को जिले में सात और नए संक्रमित मिले हैं। इनमें छह मरीज शहर व एक देहात क्षेत्र का शामिल है। अब जिले में कुल डेंगू संक्रमितों की संख्या 269 हो गई है। मलखान सिंह जिला अस्पताल व दीनदयाल अस्पताल में भी बड़ी संख्या में बुखार के मरीजों के पहुंचने का क्रम जारी है। शनिवार को दोनों अस्पतालों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टप्पल के बाजोता में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर सर्वे किया गया। लार्वा धनात्मक पात्रों का निस्तारण किया गया।

loksabha election banner

दीपावली के बाद से तेजी से बढ़ा डेंगू

दीपावली के बाद से जिले में डेंगू संक्रमण में काफी तेजी आई है। इससे पूर्व प्रतिदिन एक से दो नए मरीज ही सामने आ रहे थे, लेकिन अब संख्या हर दिन आधा दर्जन से ऊपर जा रही है। दीपावली के बाद तो लगातार दो दिन तक 15-15 मरीज जिले में डेंगू संक्रमित मिले थे। शनिवार को जिले में सात नए डेंगू संक्रमित मिले। शहरी क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। 70 प्रतिशत से अधिक मरीज शहरी क्षेत्र के ही सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू संक्रमण के लिए जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से सचेत रहने की अपील की जा रही है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अलर्ट

सीएमओ डा. नीरज त्यागी ने बताया कि डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। टप्पल के बाजोता में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि कुछ दिन और ध्यान रखें। फुल आस्तीन के कपड़ पहनें। तीन से चार दिन से अधिक समय तक किसी भी स्थान पर पानी एकत्रित न होने दें।

इसे भी पढ़ें : Aligarh News : बदहाल है दिल्‍ली-कानपुर राष्‍ट्रीय राजमार्ग, गड्ढों का दर्द झेल रहे वाहन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.