अलीगढ़ नगर निगम शहरी सीमा से बाहर कीं सात डेयरियां
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में गुरुवार को नगर निगम के अधिकारियों ने सात डेयरी संचालकों पर बड़ी कार्रवाई की ।
By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 03:43 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 03:43 PM (IST)
अलीगढ़ जेएनएन: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में गुरुवार को नगर निगम के अधिकारियों ने सात डेयरी संचालकों पर बड़ी कार्रवाई की । इन डेयरियों को नगर निगम सीमा से बाहर कर दिया। नगर आयुक्त के निर्देश पर लाल डिग्गी इलाके में निगम व प्रशासनिक अफसरों ने ये कार्रवाई की। लाल डिग्गी पार्षद वार्ड 39 से लगभग 130 भैसों को नगर निगम सीमा से बाहर भेजा गया है। खास बात यह है कि अफसरों ने इसके लिए रक्षाबंधन से पहले ही कार्रवाई कर दी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें