अलीगढ़ में लॉकडाउन के उल्लंघन पर सात मुकदमे, 1157 चालान
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में लॉकडाउन के पहले दिन पुलिस ने 1157 वाहनों के चालान किए। 16 वाहन सीज किए। 13 लाख 91 हजार रुपये का जुर्माना किया।
अलीगढ़ [जेएनएन ]: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में लॉकडाउन के पहले दिन पुलिस ने 1157 वाहनों के चालान किए। 16 वाहन सीज किए। 13 लाख 91 हजार रुपये का जुर्माना किया। निर्धारित समय के बावजूद दुकान खोलकर भीड़ इक_ा करने पर सात मुकदमे दर्ज किए। पुलिस लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक भी करती दिखी।
सुबह से ही चेकिंग शुरू
सुबह से ही पुलिस ने चेङ्क्षकग शुरू कर दी। रसलगंज चौराहे पर सीओ द्वितीय पंकज कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर रङ्क्षवद्र कुमार दुबे बन्नादेवी डटे रहे। उन्होंने सारसौल, रेलवे रोड, बारहद्वारी आदि इलाकों में भ्रमण कर लोगों को समझाया। सीओ सिविल लाइंस अनिल समानिया ने रामघाट रोड, मैरिस रोड, सेंटर प्वॉइंट पर चेङ्क्षकग की। देहलीगेट व कोतवाली क्षेत्र में भी पुलिस ने 11 बजे के बाद बाजार बंद करा दिया।
कई दुकानदारों पर कार्रवाई
सुबह 11 बजे के बाद भी कई दुकानें खुली थीं, जिन्हें पुलिस ने बंद कराया। देहलीगेट के शाहजमाल में कपड़े की दुकान पर भीड़ थी। इसी तरह सराय मियां में दो परचून की दुकानें निर्धारित समय के बाद भी खुली थीं। कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमान गेट और हड्डी गोदाम में किराने की दुकान खुली थीं। सासनीगेट क्षेत्र के पला साहिबाबाद में दुकानें खुली थी। जवां कस्बे में भी दोपहर में एक परचून की दुकान खुलती दिखी। सभी दुकानों के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
तस्वीर महल चौराहे पर धज्जियां
सिविल लाइंस क्षेत्र के तस्वीर महल चौराहे पर पुलिस के सामने ही लॉकडाउन की धज्जियां उड़ती दिखीं। पुलिसकर्मी चेङ्क्षकग के नाम पर लोगों को बेवजह रोकते भी नजर आए। हेलमेट पहने होने के बावजूद जरूरी काम से जा रहे लोगों को रोका गया। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। पुलिस का ध्यान सिर्फ चालान पर था।