Move to Jagran APP

भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुराज सिंह बोले, जो भी हिंदुस्तान के टुकड़े करना चाहेगा, उसे दफना दिया जाएगा उसे दफना दिया जाएगा aligarh news

भाजपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश भूमि एवं संनिर्माण कर्मकार परामर्श दात्री समिति के रघुराज सिंह ने गंगा यात्रा के स्वागत के दौरान कहा कि जो भी हिंदुस्तान के टुकड़े करना चाहेगा

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 05:22 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2020 08:49 AM (IST)
भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुराज सिंह बोले, जो भी हिंदुस्तान के टुकड़े करना चाहेगा, उसे दफना दिया जाएगा उसे दफना दिया जाएगा aligarh news
भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुराज सिंह बोले, जो भी हिंदुस्तान के टुकड़े करना चाहेगा, उसे दफना दिया जाएगा उसे दफना दिया जाएगा aligarh news

अलीगढ़ (जेएनएन) । भाजपा के वरिष्ठ नेता व  उत्तर प्रदेश भूमि एवं संनिर्माण कर्मकार परामर्श दात्री समिति के रघुराज सिंह ने  गंगा यात्रा के स्वागत के दौरान कहा कि  जो भी हिंदुस्तान के टुकड़े करना चाहेगा, उसे दफना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि हिंदुस्तान में जो हिंदुत्व की रूपरेखा में रहेगा वही इस देश में सरवाइव कर पाएगा। नहीं तो वह हिंदुस्तान में रह नहीं पाएगा। उसको रहने नहीं देंगे। हमने तय किया है कि गोली का जवाब गोला से देंगे। आतंकवादियों ने धमकी दी थी मुझे, मैंने कह दिया कि हिंदुस्तान में आओ पहले और आमने-सामने की लड़ाई लड़ो । औकात नहीं है। गीदड़ भभकी देते रहते हो। हिंदुस्तान में रहना है तो हिंदुस्तान का अनुसरण करना पड़ेगा।  बेईमान लोगों को जो आईएसआई के एजेंट हैं वह अति कर रहे हैं। इसलिए कोई यदि यह सोचे कि हिंदुस्तान में इंशा अल्लाह, भारत तेरे टुकड़े होंगे , इंशाल्लाह इंशाल्लाह....अब नहीं हो पाएगा। इस इंशाअल्लाह को दफना दिया जाएगा। 

loksabha election banner

पाकिस्तान चले जाओ, टिकट हम देंगे 

अब वह समय आ गया है कि नरेंद्र मोदी की सरकार है। योगी की सरकार है।  किसी की हैसियत नहीं,  माई के लाल में औकात नहीं देश का कुछ बिगाड़ सके। यदि पाकिस्तान में रहना है तो पाकिस्तान चले जाओ टिकट हम बना के दे देंगे और हमें कोई आपत्ति नहीं है। जो हिंदुस्तान का समर्थक है वह यहां रह सकता है । लेकिन जब पाकिस्तान का समर्थक है वह अभिलंब यहां से चला जाए। नहीं तो उसको जेल में डाल दिया जाएगा और फांसी के तख्ते पर पहुंचा दिया जाएगा। हिंदुस्तान का खाओगे और हिंदुस्तान का विरोध करोगे?  हमारे टैक्स से आप जीवित रहोगे और हिंदुस्तान को गाली दोगे। यह चलेगा नहीं चलने नहीं देंगे।

देशद्रोही को हो फांसी 

उन्होंने कहा कि वह जो शारजील है,  कल गिरफ्तार हो गया।  इसे देशद्रोही कानून के अंतर्गत फांसी होनी चाहिए। जो  भी हमारे नेतृत्व को जिंदा दफनाने की बात करेगा हम उसको घर सहित जिंदा दफना देंगे।  पुलिस फोर्स को आदेश है कि ऐसे लोगों का तत्काल मुठभेड़ में मार दिया जाए। इन लोगों ने बहुत गुंडागर्दी कर ली है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी कर देंगे। हिंदुस्तान में रहोगे तो हिंदुस्तान के वासी बनकर रहोगे। हिंदुस्तान का विरोध करोगे तो  यहां रह नहीं पाओगे। यह विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।  कोई सोचे कि हिंदुस्तान के टुकड़े करके इस देश में रहलेंगे, एसा हरगिज नहीं होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.