विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में चलती स्कूटी में लगी भीषण आग, सवार ने कूदकर बचाई जान

Published: Mon, 21 Sep 2026 12:41 AM (IST)

अलीगढ़-पलवल मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास चलती स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई।

खैर कस्बा में लगी आग से जलती हुई स्कूटी।

खैर कस्बा में लगी आग से जलती हुई स्कूटी।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। रविवार रात अलीगढ़ पलवल मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया जब एक पेट्रोल पंप के पास चलती स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि स्कूटी धू धू कर जलने लगी।

गनीमत यह रही कि स्कूटी सवार रविंद्र ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। रविंद्र ने बताया कि उनकी स्कूटी रास्ते में बार-बार बंद हो रही थी, जिसके चलते वह उसे ठीक कराने के लिए मिस्त्री के पास ले जा रहे थे।

पेट्रोल पंप के पास स्कूटी में चिंगारी निकली और आग भड़क उठी। स्थिति को भांपते हुए रविंद्र ने स्कूटी को सड़क पर गिरा दिया और भागकर अपनी जान बचाई। पेट्रोल पंप कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल हो चुकी थी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना ने वाहन चालकों को पुरानी या बार-बार खराब होने वाली गाड़ियों की समय पर चेकिंग कराने के प्रति सतर्क कर दिया है।