Move to Jagran APP

Sawan Month 2020: 29 दिन और पांच सोमवार के साथ मनेगा सावन,सोशल मीडिया का लें सहारा

सोमवार से सावन शुरू हो रहा है। यह संयोग ही है कि सावन की शरुआत सोमवार से हो रही है और तीन अगस्त को समावन वाला दिन भी सोमवार का होगा। इस दिन रक्षाबंधन भी है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 10:48 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 04:20 PM (IST)
Sawan Month 2020: 29 दिन और पांच सोमवार के साथ मनेगा  सावन,सोशल मीडिया का लें सहारा
Sawan Month 2020: 29 दिन और पांच सोमवार के साथ मनेगा सावन,सोशल मीडिया का लें सहारा

हाथरस [ जेएनएन] : सोमवार से सावन शुरू हो रहा है। यह संयोग ही है कि सावन की शरुआत सोमवार से हो रही है और तीन अगस्त को समावन वाला दिन भी सोमवार का होगा।  इस दिन रक्षाबंधन भी है। ऐसा लंबे समय बाद हो रहा है कि सावन 29 दिनों को होगा। 2017 के बाद इस बार सावन में पांच सोमवार होंगे।

loksabha election banner

सावन मास का महत्व

सावन मास जीवन प्रदायक शिवजी की उपासना का प्रमुख माह है। पौराणिक मान्यताओं  के अनुसार शिव जीवन प्रदाता हैं जो अपने देश से ही नहीं संपूर्ण विश्व से कोरोना जैसी महामारी का अवश्य खात्मा करेंगे और कोई न कोई उपचार भी जनता को प्राप्त होगा। शिव पूजा में पंचामृत अभिषेक, शहद व विल्व पत्र अर्पित कर व्यक्ति रोगी से निरोगी बनकर लंबी आयु प्राप्त करता है। बिल्व पत्र चढ़ाने से तीन जन्मों के पाप नष्ट होते हैं। अभिषेक के उपरांत, पंचाक्षर में ओम नम : शिवाय का श्रद्धानुसार जाप करना चाहिए। खीर का भोग अर्पण करें और जिससे मनोकामना सिद्ध होती है। 

पूजन का तरीका ऑनलाइन इंतजाम

घर पर बैठकर ही शिव जी की अराधना करें । मानसिक रूप से यह मान लें कि हम शिव की अराधना शिवालय में कर रहे हैं। शिवङ्क्षलग न होने पर मिट्टी के भी बनाकर उनका जलाभिषेक कर सकते हैं। आसानी से प्राप्त होने वाली पूजा सामग्री से कर सकते हैं। सोशल मीडिया या टीवी के माध्यम दर्शन कर सकते हैं। 

ये पड़ेंगे त्योहार

सावन महीने में तीज त्योहार जैसे रक्षाबंधन, हरियाली तीज, सोमवती अमावस्या आदि भी पड़ेंगे। हरियाली तीज इसी हरित भूमि में उललास के साथ हमारी मातृशक्ति को अपने पितृ ग्रह(मायका) में बेटी का आदर व सामाजिकता सिखाता है। इससे आगे नागपंचमी का पर्व धर्म मार्ग पर चलने की सीख देता है। रक्षाबंधन भाई की दीर्धायु व कुशलता की कामना से बहन राखी बांधकर भाई के जीवन रक्षा की कामना करती है।  न जाने की स्थित में वीडियो कॉल या ऑडियो कॉल के माध्यम से बहने अपने भाई से बात कर सकती हैं। सोमवती अमावस्या पर घर में ही ठाकुर जी महाराज की अराधना करें। 

संस्कृति में एकता दर्शन

सावन मास भगवान की उपासना के साथ हमारी संस्कृति में एकता दर्शन है। सावन मास में इन पर्वो के साथ पूरे महीने ङ्क्षहडोलात्सव(झूला)  प्रांभ होता है। जिसमें भक्त भगवान को झूला झुलाकर श्री कृष्ण कालीन ब्रज संस्कृति का आनंद लेते हैं। 

आचार्य उपेंद्र नाथ चतुवेर्दी

उपचार जरूर निकलेगा

इस वर्ष सावन मास अधिक फलदायी होगा, क्योंकि यह 29 दिन का होगा। साथ ही सोमवार से शुरू होकर सोमवार के दिन ही समाप्त होगा। यह अच्छा संयोग है। इस महीने में पांच सोमवार पड़ेंगे। कोरोना जैसी बीमारी का खात्मा होगा और कोई न कोई उपचार जरूर निकलेगा।

आचार्य बल्लभ जी महाराज

अंधेरे के बाद सूरज उगेगा

सावन का महीना हमारे सनातन धर्म में पवित्र माना जाता है। इसमें रक्षाबंधन व अन्य पर्व आते हैं। एक तरह से दान करने का माह है। कोरोना के काल सब कुछ उलट पलट हो गया है। गुरु पूणिमा पर मेरे गुरु ने वंृावन आने से मना कर दिया। जान है तो जहान है। महामारी से बचे रहेंगे तो तीज त्योहार फिर से लेंगे। यह सब  मन की आस्थाओं का खेल है। अगर हम सावन माह में मन को थोड़ा समझ लें तो आस्थाओं को आघात नहीं लगेगा। दूसरे धर्म को देखें तो मालूम होगा इस बार की ईद की नमाज ईदगाहों न पढ़कर घरों में पढ़ी गई। हमारी संस्कृति भी प्रभावित हुई है। इसलिए हमें भी मन को समझ लेना चाहिए। इस अंधेरे के बाद सूरज उगेगा। 

डॉ. विष्णु सक्सेना, साहित्यकार 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.