सफाई कर्मचारियों का ख्याल भी रखेंगे स्वच्छता निरीक्षक Aligarh news
शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम अधिकारी कुछ न कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं। सफाई व्यवस्था का दामोमदार सफाई कर्मचारियों पर होता है। कोरोना संकट में ये कर्मचारी मुस्तैदी से डटे रहे। सेवाभवन में इनके स्वास्थ्य परीक्षण के इंतजाम किए गए थे।
अलीगढ़, जेएनएन । शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम अधिकारी कुछ न कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं। सफाई व्यवस्था का दामोमदार सफाई कर्मचारियों पर होता है। कोरोना संकट में ये कर्मचारी मुस्तैदी से डटे रहे। सेवाभवन में इनके स्वास्थ्य परीक्षण के इंतजाम किए गए थे। कोरोना की लहर थमने के बाद भी कर्मचारियों का ख्याल रखा जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी स्वच्छता निरीक्षकों को दी गई है। स्वच्छता निरीक्षक अपने अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों का समय-समय पर हाल चाल लेेंगे। किसी कर्मचारी की तबियत खराब होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। सफाई कार्य में प्रयुक्त होने वाले संसाधन स्वच्छता निरीक्षक मुहैया कराएंगे।
स्वच्छता निरीक्षण रखेंगे सहयोगियों का ख्याल
सफाई कार्य के दौरान किस कर्मचारी पर सुरक्षा किट है, किस पर मास्क या ग्लब्स नहीं हैं, ये भी स्वच्छता निरीक्षकों को देखना होगा। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने इस संबंध में अधीनस्थ अफसरों को दिशा-निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों देखा गया था कि नाले की सफाई के दौरान कई कर्मचारियों पर मास्क तक उपलब्ध नहीं थे। अब स्वच्छता निरीक्षण इसका ख्याल रखेंगे। मास्क न लगाने पर कर्मचारियों को टोका जाएगा। मास्क नहीं है तो उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, सफाई कार्य के लिए जरूरी संसाधन स्टोर व वर्कशाप से मुहैया कराने की जिम्मेदारी स्वच्छता निरीक्षकों की होगी। सफाई कार्याें की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को देनी होगी। जिसकी समीक्षा नगर स्वास्थ्य अधिकारी करेंगे। सैनिटाइजेशन में लगे कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुविधा का भी ख्याल रखना हाेगा।