पेड़ के नीचे मिला साधु का शव,नहीं हुई शिनाख्त, 72 घंटे बाद होगा पोस्टमार्टम Hathras News
बीती रात हाथरस जंक्शन के गांव भोपतपुर में नीम के पेड़ के पास 50 वर्षीय साधु का शव सड़ी गली हालत में पड़ा मिला।
हाथरस[जेएनएन]: बीती रात हाथरस जंक्शन के गांव भोपतपुर में नीम के पेड़ के पास 50 वर्षीय साधु का शव सड़ी गली हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के काफी प्रयास किए। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। अब 72 घंटे तक यदि शिनाख्त नहीं होती है तो अज्ञात में पोस्टमार्टम पुलिस के द्वारा कराया जाएगा।
आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ
पुलिस की मुताबिक बीती रात ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव भोपतपुर में एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि कई दिन पूर्व मौत हो चुकी है। पुलिस को मौके से कुछ बर्तन और गांजा आदि भी मिला। शव की शिनाख्त करने के लिए पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से संपर्क कराया। लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
72 घंटे बाद होगा पोस्टमार्टम
इंस्पेक्टर विनोद कुमार की माने तो शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। साधु ने गेरूहा रंग के कपड़े पहन रखे है। यदि शिनाख्त नहीं होती है तो 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराकर दांह संस्कार करा दिया जाएगा।