अलीगढ़ [जेएनएन]। अयोध्या में राम जन्म भूमि पूजन काेे लेकर अलीगढ़ का पुराना शहर बुधवार को भगवा रंग में रंग गया ।भव्य राम मंदिर निर्माण की भूमि पूजन के दिन पूरा शहर भगवामय हो गया। बारहदरी रोड, अचल ताल, पत्थर बाजार में हर घर- मंदिर पर भगवा झंडे लगे हैं। एटा चुंगी, रामघाट रोड पर भी यही माहौल। लोगों की जुबां पर बस मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की ही चर्चाय हैं। शहर के हर मंदिर, तिराहे व चौराहों पर भगवान राम के गानों की गूंज है।
हिंदुत्ववादी संगठनों में उल्लास
सुबह से ही हिंदुत्ववादी संगठनों का उल्लास देखते ही बन रहा है। शहर को भगवा रंग में रंगने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। खासकर पुराना शहर तो भगवामय नजर आया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल आदि संगठनाेें ने दीपावली पर्व मनाने की ठान ली है। हिंदुत्ववादी संगठनों के सभी कार्यालय दीपों से जमगम हो उठेंगे। वहीं, शहर में भी लोग अपने घरों पर दीपक रखेंगे। सुबह से ही कार्यकर्ताओं का हुजूम अचलताल स्थित कार्यालय पर लगना शुरू हो गया है। सुबह अचलताल समेत शहर के 15 स्थानों पर एक साथ हवन शुरू हो गया। इसके बाद दिन भर कार्यक्रम चलेंगे शाम को 1001 दीपक से कार्यालय जगमग हो उठेगा।
लोगों ने बड़ा संघर्ष किया
श्रीराम मंदिर आंदोलन में शहर के तमाम लोगों ने बड़ा संघर्ष किया। जेल गए, लाठियां खाईं, मगर आंदोलन के लिए जो हुंकार भरी थी वो कम नहीं हुई। रामभक्त मानते हैं कि आज इसी का प्रतिफल है कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी जा रही है। अलीगढ़ के ऐसे तमाम आंदोलनकारी हैं, जिन्होंने आंदोलन में बड़ी भूमिका अदा की।
याद आए पुराने दिन
रथयात्रा को लेकर मुझे गिरफ्तार कर लिया गया था। उस समय मैं भाजपा का जिलाध्यक्ष था। 44 दिनों तक जेल में रना पड़ा था। घर पर पुलिस और पीएससी लगा दी गई थी, मगर कदम पीछे नहीं हटाया। - विक्रम सिंह हिंडोल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा
गांव-गांव बनाई टोली
आंदोलन के समय युवा मोर्चा का जिला मंत्री था। गांव-गांव टोली बनाकर लोगों को जागरूक करने के लिए निकलते थे। हम लोगों की कोशिश थी कि ज्यादा से ज्यादा लोग अयोध्या पहुंचे। उस समय पुलिस का कोई डर नहीं था। -
पीयूष दत्त शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता
जेल जाना पड़ा
राम मंदिर आंदोलन के समय मेरी गुप्तचर प्रमुख की जिम्मेदारी थी। 25 कारसेवकों के जत्थे के साथ अयोध्या रवाना हो गए। जयश्रीराम का उद्घोष होते ही पूरा जनमानस जयकारे लगाने लगता था। कई बार जेल जाना पड़ा मगर कदम पीछे नहीं हटाए।
- राजकुमार भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेता
भविष्य वाणी कह दी
अलीगढ़ की माटी देवभूमि है। अशोक सिंहल, कल्याण सिंह जैसे दिग्गज का सानिध्य मिला। सबसे खास बात है कि संत वामदेव का आशीर्वाद मिला। राम मंदिर के लिए उन्होंने भविष्य वाणी कह दी थी। बहुत कम लोगों को पता है कि वह खैर के चौधियाना गांव के थे।
- जगवीर प्रसाद मिश्रा, प्रांत सह प्रमुख, समरसता
कल करेंगे हवन
महर्षि वाल्मीकि मेला महोत्सव समिति के संस्थापक संदेश राज ने बताया कि बुधवार को अचलताल स्थित वाल्मीकि तिकोना पार्क सुबह 10 बजे हवन होगा। मिठाई बांटी जाएगी। संदेश राज ने कहा कि पीएम से मांग की गई है कि मंदिर परिसर में भगवान वाल्मीकि की भी प्रतिमा स्थापित की जाए। हिंदू युवा वाहिनी भारत के कार्यकर्ता भी धूमधाम से उत्सव को मनाएंगे।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप