Lockdown 4: अब एक जून से चलेंगी रोडवेज बसें, ऐसे यात्रियों को नहीं मिलेगा प्रवेश Aligarh News
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) ने लॉकडाउन में मिल रही छूट में एक जून से बसों के संचालन का निर्णय लिया है। एक बस में अधिकतम 30 सवारियां ही सफर कर सकेंगी।
अलीगढ़ [जेएनएन]: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) ने लॉकडाउन में मिल रही छूट में एक जून से बसों के संचालन का निर्णय लिया है। एक बस में अधिकतम 30 सवारियां ही सफर कर सकेंगी। बिना मास्क वालों को बस में प्रवेश नहीं मिलेगा। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए बिठाया जाएगा। बस संचालन के लिए अलीगढ़ परिक्षेत्र में रोडवेज अफसरों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अलीगढ़ परिक्षेत्र के सातों डिपो अलीगढ़, बुद्ध विहार, कासगंज, एटा, हाथरस, नरौरा व अतरौली में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रूटों का निर्धारण किया जा रहा है। उसी के आधार पर बसों का संचालन किया जाएगा।
बसें पहले होंगी सैनिटाइज
आरएम मोहम्मद परवेज ने बताया कि 30 मई तक सभी बसों की फिटनेस परखने के साथ सैनिटाइज कराया जाएगा। प्रदेश मुख्यालय व शासन से जारी गाइड लाइन के अनुसार बसों का संचालन होगा। बस स्टैंड प्रभारियों व चालक-परिचालकों को गाइड लाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने का जिम्मा सौंपा गया है। अलीगढ़ परिक्षेत्र के सातों डिपो अलीगढ़, बुद्ध विहार, कासगंज, एटा, हाथरस, नरौरा व अतरौली में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रूटों का निर्धारण किया जा रहा है। उसी के आधार पर बसों का संचालन किया जाएगा।बस स्टैंड में एक गेट से यात्रियों को प्रवेश मिलेगा, दूसरे से निकासी होगी। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन होगा।
ये होंगे नियम
- बिना मास्क वाले यात्रियों को बस स्टैंड व बस में नहीं मिलेगा प्रवेश।
- बस में परिचालक सीट के सामने सैनिटाइजर रखा होगा। सैनिटाइज करने के बाद ही यात्री सफर कर सकेंगे।
- चालक-परिचालक को अलग से सैनिटाइजर उपलब्ध रहेगा।
- बस में क्षमता से आधे यानी अधिकतम 30 यात्री सफर कर सकेंगे।
- बस स्टैंड में एक गेट से यात्रियों को प्रवेश मिलेगा, दूसरे से निकासी होगी। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन होगा।