Move to Jagran APP

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष बोले, इगलास विधानसभा का उपचुनाव चौधराहट का है सवाल

पूर्व मंत्री डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि भाजपा की बर्बादी से बचने के लिए क्षेत्रीय लोग रालोद मुखिया चौ. अजित सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का साथ दें।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 08:39 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 01:06 PM (IST)
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष बोले, इगलास विधानसभा का उपचुनाव चौधराहट का है सवाल
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष बोले, इगलास विधानसभा का उपचुनाव चौधराहट का है सवाल

अलीगढ़ (जेएनएन)। इगलास विधानसभा उपचुनाव के लिए रालोद ने  बिगुल फूंक दिया। इगलास के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि भाजपा की बर्बादी से बचने के लिए क्षेत्रीय लोग रालोद मुखिया चौ. अजित सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का साथ दें। इगलास उपचुनाव चौधराहट का सवाल है।

loksabha election banner

संभल जाओ अस्तित्व का है सवाल

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को इगलास विधानसभा जीतने के लिए एकजुट रहने के मंत्र दिए। कहा, संकट की घड़ी है। इगलास विधानसभा क्षेत्र पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह से लेकर जयंत चौधरी तक के लिए प्राथमिकता में शुमार रहा है। इसलिए संभल जाओ, अस्तित्व का सवाल है। भाजपा को जितनी नफरत मुसलमानों से है, उतनी जाट समाज से है। ये चुनाव जीते तो पश्चिम जीतेंगे।

चुनाव से जुड़ी है प्रतिष्ठा

 राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि इस चुनाव से हमारी प्रतिष्ठा जुड़ी है। सम्मेलन को पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, छात्र रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव बालियान, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद, जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, प्रवक्ता जियाउर्रहमान, आगरा, मेरठ व अलीगढ़ मंडल के जिलाध्यक्षों ने संबोधित किया। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह छोंकर ने किया। अध्यक्षता मास्टर केवल सिंह ने की।

तलेसरा में  रालोद की बैठक आज

गौंडा क्षेत्र के गांव तलेसरा में शुक्रवार सुबह 11 बजे रालोद की बैठक होगी। इसे भी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद संबोधित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.