Move to Jagran APP

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, लगाए कई आरोप

रालोद के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह ने मंगलवार को पद व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Wed, 12 Jun 2019 10:58 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 10:58 AM (IST)
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, लगाए कई आरोप
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, लगाए कई आरोप
अलीगढ़ (जेएनएन)। रालोद के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह ने मंगलवार को पद व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाया है कि इस दल में अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं। रालोद में जाटव समाज का सम्मान नहीं है। इससे नाराज उन्होंने यह निर्णय लिया है।

रालोद ने बनाया था स्टार प्रचारक

loksabha election banner

बसपा से निष्कासित चल रहे चौ. महेंद्र सिंह ने करीब छह माह पहले रालोद में शामिल हुए थे। पार्टी मुखिया चौ. अजित सिंह ने महेंद्र सिंह को पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया था। राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में अपने साथ हवाई दौरे भी कराए थे। भरतपुर विधानसभा सीट पर सफलता मिलने का श्रेय भी महेंद्र सिंह को दिया। सिंह इस विधानसभा के प्रभारी भी थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.