Old Man Murdered: हाथरस में रलोद नेता के चाचा की गोली लगने से मौत, हत्या का आरोप
Old Man Murdered उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस कोतवाली क्षेत्र के गांव बेदई में मंगलवार रात आंगन में सो रहे 75 वर्षीय वृद्ध की गोली लगने से मौत हो गई। उनका शव चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। स्वजन ने हत्या का आराेप लगाया है।
हाथरस, जागरण संवाददाता। जनपद हाथरस कोतवाली क्षेत्र के गांव बेदई में मंगलवार रात आंगन में सो रहे 75 वर्षीय वृद्ध की गोली लगने से मौत हो गई। उनका शव चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। स्वजन ने हत्या का आराेप लगाया है। मौके पर एसपी देवेश कुमार पांडेय, डाग स्कवायड व फारेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। मृतक पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौहान के चाचा थे।
रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष के चाचा थे वृद्ध
गांव बेदई निवासी 75 वर्षीय उदयवीर सिंह घर के बाहर आंगन में सो रहे थे। रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों के चलते गोली लगने से उनकी मौत हो गई। रात में वृद्ध को गोली लगने की किसी को जानकारी ना हो सकी। सुबह जब उदयवीर सिंह घर से बाहर नहीं निकले तो स्वजन वहां पहुंचे तो वह खून से लथपथ चारपाई पर पड़े हुए थे। यह देख कर स्वजन की चीख-पुकार निकल गई मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। रालोद के पूूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौहान ने मामले की सूचना इलाका पुलिस को दी।
फारेंसिक टीम ने की जांच
मौके पर प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह पहुंचे गए घटना की जांच के लिए फारेंसिक टीम व डाग स्कवायड को बुलाया गया। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिली थी गोली लगने से वृद्ध की मौत हुई है। मौके पर सीओ ब्रह्मसिंह, प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, फारेंसिक टीम व डाग स्कवायड के साक मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की है। मैने भी गांव जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किस कारण लगी है। शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
गोली किस कारण लगी है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पाेस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- देवेश कुमार पांडेय, एसपी हाथरस