केकेआर की तरफ से फिर आइपीएल खेलेंगे अलीगढ़ के रिंकू Aligarh News
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी वाली केकेआर ने रिंकू सिंह को उनकी पूर्व की राशि 80 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है। यह रिंकू सिंह का चौथा आइपीएल सीजन होगा।
अलीगढ़ (जेएनएन) : अलीगढ़ के स्टार क्रिकेट रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आइपीएल 2020 के लिए एक बार फिर से रिटेन कर लिया है। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी वाली केकेआर ने रिंकू सिंह को उनकी पूर्व की राशि 80 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है। यह रिंकू सिंह का चौथा आइपीएल सीजन होगा। ये जानकारी रिंकू के कोच मसूद उज जफर अमीनी ने दी।
अस्सी लाख में लगी बोली
कोच ने बताया कि 2017 में पहली बार ङ्क्षरकू सिंह को प्रीति जिंटा की फ्रेंचाइजी वाली किंग्स इलेवन पंजाब टीम में 10 लाख रुपये में खरीदा गया था। 2018 में केकेआर ने 80 लाख रुपये में ङ्क्षरकू की बोली लगाई थी। 2019 में फिर केकेआर ने 80 लाख रुपये में ही ङ्क्षरकू को रिटेन किया था। अब 2020 आइपीएल के लिए फिर से इतनी ही राशि में अलीगढ़ के इस खिलाड़ी को टीम में मौका दिया गया है।
रिंकू ने कोच को दिया श्रेय
बताया कि, शुक्रवार को लगी बोली में आठ खिलाडिय़ों को चयनित किया गया है। बाकी खिलाड़ी बाद में शामिल किए जाएंगे। बताया कि, संभव है कि अगले महीने आपीएल कैंप दिल्ली में लगे, जिसमें ङ्क्षरकू को शामिल होने जाना होगा। ङ्क्षरकू सिंह ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने कोच मसूद अमीनी व माता-पिता को दिया। कहा कि, इस बार पहले से और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश रहेगी।