डीआइजी डॉ प्रीतिंदर सिंह बोले, कानपुर की जिम्मेदारी किसी चुनौती से कम नहीं
उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा बदलाव किया। कानपुर नगर के एसएसपी को हटाकर अलीगढ़ रेंज के डीआइजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को कमान सौंपी गई है।
अलीगढ़ जेएनएन: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा बदलाव किया। कानपुर नगर के एसएसपी को हटाकर अलीगढ़ रेंज के डीआइजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को कमान सौंपी गई है। डॉ. प्रीतिंदर दो साल से अलीगढ़ रेंज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
यह है चुनौती
कानपुर के बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या ने पूरे देश को हिला दिया था। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। वहां का कप्तान बनकर जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। डीआइजी ने बताया कि चुनौती भरी पोस्ट जरूर है, लेकिन यूपी सरकार और डीजीपी ने जो भरोसा जताया, उस पर खरे उतरेंगे। कानपुर नगर के हालात इन दिनों किसी से छिपे नहीं है। उनका प्रयास होगा कि हालातों को अ'छे से समझकर काम करें। प्रोफेशनली होने के साथ परिपक्वता के साथ काम लेंगे। हालातों को सुधारना ही प्राथमिकता होगी।
अलीगढ़ में अच्छा रहा कार्यकाल
डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने अलीगढ़ में करीब दो साल से हैं। यहां का कार्यकाल अ'छा रहा। 15 दिसंबर 2019 को एएमयू में बवाल हुआ था, तब डीआइजी मौके पर आए थे और हालातों को संभाला था। इसके बाद लगातार इस प्रकरण पर नजर रखी थी।