खुर्शीद ने खरगे के बयान का मुहावरों से किया बचाव: बोले- चुटकी लेंगे तो जवाब भी मिलेगा, अलीगढ़ में शंंखनाद रैली
सलमान खुर्शीद ने मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम मोदी के पिता पर दिए बयान का मुहावरों से बचाव किया, कहा कि ...और पढ़ें
HighLights
खुर्शीद ने खरगे के पीएम मोदी बयान का मुहावरों से किया बचाव
उन्होंने कहा, व्यक्तिगत टिप्पणी से बचें, वरना जवाब मिलेगा
अलीगढ़ में कांग्रेस की शंखनाद रैली में खुर्शीद ने भाग लिया
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने मुहावरों का हवाला देकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुहावरों को वास्तविकता से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। मुहावरों के अर्थ कुछ और होते हैं, उन्हें शाब्दिक अर्थ में नहीं लेना चाहिए। आसमान में उड़ने का मतलब यह नहीं कि किसी व्यक्ति के पैर होते हैं।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई चुटकी लेगा तो दूसरा भी कुछ बोलेगा। अगर वे व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करेंगे तो दूसरा भी व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करेगा।
कांग्रेस की शंखनाद रैली में शामिल होने आए खुर्शीद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश में परिवर्तन की आवश्यकता है। इसके लिए नेतृत्व चाहिए। राहुल गांधी ने परिवर्तन के लिए नेतृत्व की दिशा दिखाई है। सेवा भाव से लोग जुड़ रहे हैं, लेकिन भाजपा के लोग परिवर्तन की बात सुनते ही चिल्लाने लगते हैं।
सलमान खुर्शीद ने कहा कि सत्ता परिवर्तन चुनाव के माध्यम से होता रहा है। जब लोग किसी दल से संतुष्ट नहीं होते तो विकल्प तलाशते हैं। कांग्रेस इसी के लिए मेहनत कर रही है।

अलीगढ़ में आए सलमान खुर्शीद।
व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करेंगे तो जवाब भी व्यक्तिगत नहीं होगा
इमरान मसूद और जैन जी आंदोलन में शामिल युवाओं पर मुकदमों के सवाल पर खुर्शीद ने कहा कि उन बच्चों का कसूर क्या था? वे अपने अधिकार मांग रहे थे। आरोप लगाया कि भाजपा उन्हें डराकर चुप कराना चाहती है, लेकिन राहुल गांधी और उनसे प्रेरणा लेने वाले लोग डरने वाले नहीं हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के 200 सीटों पर चुनाव लड़ने संबंधी पोस्टर पर उन्होंने कहा कि जो लोग गठबंधन से घबरा रहे हैं, उनसे इस बारे में पूछा जाना चाहिए। कांग्रेस ऐसे पोस्टरों का समर्थन नहीं करती।
राहुल गांधी के बरी होने पर बोले- झूठे मुकदमे लगाए गए
प्रदेश में कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला दोनों दलों के बीच बातचीत और हाईकमान के स्तर पर होगा। सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी को बरी किए जाने पर खुर्शीद ने कहा कि उन पर झूठे मुकदमे लगाए गए थे। उन्होंने अदालत का धन्यवाद किया। रैली के लिए अभी प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेशाध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और सांसद इमरान मसूद समेत कई वरिष्ठ नेताओं का इंतजार किया जा रहा है।
