Move to Jagran APP

अलीगढ़ में परेड ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस समारोह, शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह लेंगे परेड की सलामी

जिलेभर में आज गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्य समारोह पुलिस लाइन स्थित परेड ग्र्राउंड पर होगा।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Sat, 26 Jan 2019 01:05 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jan 2019 06:00 AM (IST)
अलीगढ़ में परेड ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस समारोह,  शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह लेंगे परेड की  सलामी
अलीगढ़ में परेड ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस समारोह, शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह लेंगे परेड की सलामी

अलीगढ़ (अलीगढ़)।  जिलेभर में आज गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्य समारोह पुलिस लाइन स्थित परेड ग्र्राउंड पर होगा।  मुख्य अतिथि प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह होंगे जो सुबह साढ़े आठ बजे तिरंगा फहराने के साथ ही गारद की सलामी भी लेंगे। इसके लिए परेड मैदान को आकर्षक तरीके से सजाया व संवारा गया है। महिला टोली समेत पांच टोलियां परेड में प्रतिभाग करेंगी।  जिलेभर के स्कूलों से बच्चे देश भक्ति गीतों पर अपना जलवा बिखेरेंगे। परेड में बैंड लेकर 38वीं वाहिनी पीएसी के जवानों की टोली व जनपद पुलिस की टोली शामिल रहेगी। अन्य टोलियों में एक-एक टोली यातायात पुलिस व महिला सिपाहियों व होमगार्ड की प्रतिभाग करेंगी और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगी।

loksabha election banner

कब-कहां होगा ध्वजारोहण

- कलक्ट्रेट परिसर में सुबह आठ बजे।

- पुलिस लाइन में सुबह 8.30 बजे।

- दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन की ओर से कलक्ट्रेट स्थित बार प्रांगण में सुबह 10 बजे।

- जेसीआई की ओर से आर्य समाज में मंदिर में सुबह नौ बजे।

- एएमयू के स्ट्रेची हॉल में सुबह 9.30 बजे।

- सीएमओ कार्यालय के प्रांगण में सुबह 10 बजे।

- राइजिंग स्टार्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में सुबह 10 बजे।

- मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में सुबह 9 बजे।

सात कैदी किए जाएंगे रिहा

अर्थदंड जमा न होने पर जेल में अतिरिक्त सजा भुगत रहे सात कैदी शनिवार को गणतंत्र दिवस पर रिहा कर दिए जाएंगे। सासनीगेट क्षेत्र के बायो एंटरप्राइजेज संस्था की ओर से कैदियों पर लगा 10900 रुपये का अर्थदंड जमा किया जा रहा है।  वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि संस्था के प्रमोद बंसल जुर्माना राशि जमा कर रहे हैं। छोड़े जा रहे कैदियों में योगेंद्र पांडेय निवासी भगीपुर कोतवाली (एटा) गांधीपार्क से चोरी के मामले में पिछले साल बंद हुआ था, इस पर 2000 रुपये जुर्माना है। मनोज निवासी नई बस्ती हाथरसगेट (हाथरस) 2014 के मारपीट, हमले में हाथरस से आया था, इस पर 2000 जुर्माना है। दिनेश पांडेय निवासी डीजल कॉलोनी मुगलसराय (चंदौली) थाना खुर्जा  रेलवे एक्ट में बंद हुआ था, 3900 जुर्माना है। वासी आलम निवासी गली- 65 सुभाष मुहल्ला (पूर्वी दिल्ली) रेलवे एक्ट में आया था, 1000 जुर्माना है। सुल्तान सिंह निवासी अमनपुर अतरौली चोरी का माल छिपाने के मामले में क्वार्सी से बंद हुआ था, 500 रुपये जुर्माना है। सुभाष शर्मा निवासी बैैंबीरपुर अतरौली आम्र्स एक्ट में जीआरपी से आया था, 500 रुपये जुर्माना है। धर्मवीर निवासी गौसगंज सिकंदराराऊ (हाथरस) एनडीपीएस में बंद हुआ था, 100 रुपये जुर्माना है।

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित  होंगे जेल अधीक्षक आलोक

 जेल में सराहनीय व सुधारात्मक कार्यों के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक सिंह को राष्ट्रपति के सुधारात्मक सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा शुक्रवार को की गई। आलोक सिंह देश के तीसरे अधीक्षक हैं, जिन्हें इस बार ये पदक दिया जा रहा है। केरल व आंध्र प्रदेश के जेल अधीक्षक को भी ये पद दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति की ओर से सभी विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग सेवाओं के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इन्हीं पुरस्कारों में एक सुधारात्मक सेवा पदक भी है, जो जेल में सराहनीय व उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाता है। जो इस बार गोरखपुर निवासी जेल अधीक्षक आलोक सिंह को मिल रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.