Hathras Dussehra 2022 : खिलखिलाएगा रावण, दहन होते ही लाल हो जाएंगी नाभि और आंखें
Hathras Vijayadashami 2022 कोरोना के चलते दशहरा मेला की रौनक गायब हो गयी थी लेकिन इस बार धूमधाम से यह पर्व मनाया जा रहा है। हाथरस में इस बार पालीटेक्निक कालेज के मैदान में रावण दहन किया जाएगा। इस बार 65 फीट का रावण का पुतला दहन किया जाएगा।
हाथरस, जागरण संवाददाता। Hathras Vijayadashami 2022 : कोरोना काल के बाद जिले में विजयदशमी मेले की धूम रहेगी। इसकी व्यापक तैयारियां की गई हैं। हाथरस में पालीटेक्निक कालेज के ग्राउंड पर रावण दहन किया जाएगा। 65 फीट का रावण का पुतला दहन किया जाएगा। पुतला तैयार करने वाले नवीपुर निवासी विनोद ने बताया कि इस बार रावण का पुतला खिलखिलाते हुए दहन होगा। नाभिचक्र, मुकुट व आंखों पर लाल रोशनी जलेगी। वहीं ऊपर घूमती हुई छतरी इसका मुख्य आकर्षण होगी। इसमें इको फ्रेंडली पटाखों का प्रयोग किया गया है।
Hathras: रावण दहन होने से पहले आंधी के कारण गिरा pic.twitter.com/3sZl7XJGh9
— Mohammad Aqib Khan / عاقب / आक़िब (@aqibjournalist) October 5, 2022
रावण दहन स्थल पर होंगी तीन गैलरियां
सुरक्षा को लेकर पुतला दहन स्थल के पास गैलरी की तीन बेरीकेडिंग बनाई जाएंगी। इनमें पहली में दर्शक होंगे, दूसरी में आयोजक कमेटी, प्रशासन व वीआइपी रहेंगे। तीसरी गैलरी में रावण का पुतला, रामजी, काली माई व भैरव के स्वरूप, उस्ताद खलीफा व अखाड़े के लोग रहेंगे। रामलीला कमेटी के प्रबंधक ने बताया कि वह पिछले 30 साल से काली का स्वरूप बनते आ रहे हैं।
धूमधाम से निकलेगी काली यात्रा
दशहरा वाले दिन अंगूमल धर्मशाला से प्रमुख बाजारों से प्रदर्शन करते हुए काली निकलेगी। इसी दिन रामलीला ग्राउंड से रामजी का डोला विभिन्न बाजारों से होते निकलेगा। दोनों हन्नासेन बगीची से साथ-साथ पालीटेक्निक मैदान पहुंचेंगे। यहां प्रदर्शन के बाद राम के बाण छोड़ते ही पुतला दहन हो जाएगा।
देहात में इन जगहों पर होगा रावण दहन
क्षेत्र, ऊंचाई, स्थान, समय, लागत
हाथरस, 65 फीट, पालीटेक्निक ग्राउंड, 7 बजे, 1,20 लाख
सादाबाद, 25 फीट, हाथरस रोड, 7 बजे, 50 हजार
सिकंदराराऊ, 25 फीट, क्रीड़ास्थल, 7 बजे, 50 हजार
हसायन, 20 फीट, भूदेवी डिग्री कालेज के पास, 6 बजे, 20 हजार
पुरदिलनगर, 15 फीट, भगवती के खेत पर, 6 बजे, 18 हजार
इसे भी पढ़ें : Aligarh News: धमकियों को नजर अंदाज कर Ruby Asif ने जिमाए कन्या-लांगुरा, ऐसे किया कन्या पूजन, देखते रह गए सब