Move to Jagran APP

Aligarh Dussehra 2022 : नुमाइश मैदान में होगा रावण दहन, लगभग 50 हजार दर्शकों का होगा जमावड़ा

Aligarh Dussehra 2022 दशहरा पर लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्‍तैद है। नुमाइश मैदान में भरे पानी को पंपसेट से निकालकर उसमें मिट्टी डालकर रोलर चलाया जा रहा है। सोमवार की शाम को अधिकारियों ने नुमाइश मैदान का जायजा भी लिया।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Tue, 04 Oct 2022 01:04 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 01:04 PM (IST)
Aligarh Dussehra 2022 : नुमाइश मैदान में होगा रावण दहन, लगभग 50 हजार दर्शकों का होगा जमावड़ा
नुमाइश मैदान में दशहरा की तैयारियों का जायजा लेते डीएम इंद्रविक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी व अन्य।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh Dussehra 2022 : वर्षा जल से लबालब exhibition ground रावण दहन के लिए लगभग तैयार हो चुका है। नगर निगम के water department ने पंपसेट की मदद से पानी निकाल दिया है। मैदान को सुखाकर समतल किया जा रहा है। शोभायात्रा के लिए सड़कों पर पेचवर्क हो रहा है। सोमवार को Municipal Commissioner Amit Aseri ने नुमाइश मैदान का निरीक्षण कर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से फीडबैक लिया।

loksabha election banner

मैदान में मिट्टी डालकर रोलर की मदद से किया जा रहा समतल

पिछले दिनों बरसात में नुमाइश मैदान जलमग्न हो गया था। नगर निगम के जलकल विभाग ने 26 सितंबर से पानी निकालना शुरू किया था। जगह-जगह मिट्टी डालकर मैदान सुखाने के साथ रोड रोलर की मदद से समतल किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों के साथ नुमाइश मैदान का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने कहा कि मैदान के समतलीकरण का कार्य 24 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा। जगह-जगह कूड़ेदान रखे जाएंगे। रामलीला मैदान से रावण दहन स्थल तक सड़कों पर पेचवर्क कराया जा रहा है। चार सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 45 अधिकारी व सामान्य कर्मचारी, 520 सफाई कर्मचारियों की 80 टीम गठित की गई हैं। रावण दहन तक नगर निगम कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर (7500441344, 05712750250 व टोल फ्री 1533) सक्रिय रहेंगे। रावण दहन के बाद दर्शकों के जाने तक लाइट व जेनरेटर की व्यवस्था रहेगी।

यह भी पढ़ें : Vijayadashami 2022: राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवास‍ियों को दीं विजयादशमी की शुभकामनाएं

रावण पुतला दहन स्थल का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

नुमाइश मैदान में दशहरा पर होने वाले रावण पुतला दहन की तैयारियों का सोमवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जायजा लिया। सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए निर्देश दिए। दशहरा पर नुमाइश मैदान में रावण के पुतला का दहन होता है। शहर भर से झांकियां निकलकर यहीं पहुंचती हैं। इसको लेकर traffic diversion सहित सुरक्षा के लिहाज से प्लान तैयार किया गया है। मैदान में 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटने की संभावना जताई गई है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मैदान के अंदर व बाहर पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस- पीएसी के करीब 350 जवान लगाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : UP Weather: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में हफ्ते भर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.