Move to Jagran APP

अब राशन की दुकानों पर मक्का, जौ व बाजरा भी मिलेगा

राशन की दुकानों पर कार्डधारकों को मक्का, जौ व बाजरा भी मिलेगा। सरकार ने पहले चरण में सूबे के 19 जिलों को चुना है, इनमें अलीगढ़, कासगंज व एटा भी हैं।

By Edited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 09:10 AM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 09:38 AM (IST)
अब राशन की दुकानों पर मक्का, जौ व बाजरा भी मिलेगा
अब राशन की दुकानों पर मक्का, जौ व बाजरा भी मिलेगा

अलीगढ़ (सुरजीत पुंढीर)। राशन की दुकानों पर कार्डधारकों को मक्का, जौ व बाजरा भी मिलेगा। फरवरी से कुछ दुकानों पर मक्का का वितरण शुरू हो जाएगा। सरकार ने पहले चरण में सूबे के 19 जिलों को चुना है, इनमें अलीगढ़, कासगंज व एटा भी हैं। एक यूनिट पर एक किलो मक्का मिलेगी, कीमत एक रुपये होगी। मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह पहल की है। प्रयोग सफल होने पर बाकी जिलों में भी शुरुआत होगी।

loksabha election banner

अब तक मिलता था यह सब
अब तक राशन की दुकानों पर गेहूं, चावल व केरोसिन मिलता है। सरकार मोटे अनाज मक्का, जौ व बाजरा भी बांटने जा रही है। इससे लोगों का स्वास्थ्य तो अच्छा रहेगा ही, इन अनाजों की किसानों को कीमत भी अच्छी मिलने लगेगी। ट्रायल के तौरपर फरवरी से मक्का बांटने की शुरुआत हो जाएगी, फिर जौ-बाजरा बंटेगा।

सबसे अधिक कासगंज में
सरकार ने अलीगढ़ मंडल में अलीगढ़, कासगंज व एटा जिले का चयन किया है। इनमें कुछ दुकानों पर मक्का बंटेगी। अलीगढ़ के लिए 10 मीट्रिक टन, एटा के लिए 25 व कासगंज के लिए 272 मीट्रिक टन मक्का खरीदी गई है। दुकानों का चयन हो रहा है। जनवरी में चयनित दुकानों के लिए मक्का का उठान हो जाएगा। फरवरी के पहले सप्ताह में वितरण होगा।

एक रुपये कीमत
राशन के गेहूं की कीमत सरकार ने दो रुपये किलो तय रखी है। एक यूनिट पर पांच किलो गेहूं मिलता है। चावल की कीमत तीन रुपये है। प्रति यूनिट तीन किलो चावल मिलता है। मक्का की कीमत एक रुपये किलो तय की गई है। शुरुआत में एक यूनिट पर एक किलो मक्का मिलेगी।

इन जिलों का चयन
अलीगढ़, एटा, कासगंज, बुलंदशहर, बदायूं, हरदोई, उन्नाव, मैनपुरी, फीरोजाबाद, कानपुर देहात, नगर इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, गौंडा, बहराइच, श्रावास्ती, बलिया, जौनपुर व ललितपुर।

यह है जिले की स्थिति
जिले में कुल राशन की दुकान, 1400
पात्र गृहस्थी कार्ड धारक, 6.5 लाख
अंत्योदय कार्डधारक, 24 हजार

फरवरी में अतरौली तहसील में शुरू होगा वितरण
जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह का कहना है कि फरवरी में अतरौली तहसील की दुकानों पर मक्का का वितरण शुरू होगा। पहले चरण में 10 मीट्रिक टन मक्का खरीदी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.