Move to Jagran APP

RSS News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बोले, केशव के हम बने अनुगामी Aligarh News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक जितेंद्र ने कहा कि हम केशव पथ के अनुगामी बनें। संघ के संस्थापक डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्र के प्रति अपने पूरे जीवन को समर्पित कर दिया। राष्ट्र सेवा को उन्होंने लक्ष्य बनाया और सतत साधना में लग गए।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 02:20 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 02:20 PM (IST)
RSS News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बोले, केशव के हम बने अनुगामी  Aligarh News
हेडगेवार ने राष्ट्र के प्रति अपने पूरे जीवन को समर्पित कर दिया।

अलीगढ़, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक जितेंद्र ने कहा कि हम केशव पथ के अनुगामी बनें। संघ के संस्थापक डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्र के प्रति अपने पूरे जीवन को समर्पित कर दिया। राष्ट्र सेवा को उन्होंने लक्ष्य बनाया और सतत साधना में लग गए। आज उनकी देन है कि भारत सशक्त राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। हम सभी को भी उनका अनुगामी बनना है। सशक्त राष्ट्र निर्माण में हम सब की भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है।

loksabha election banner
राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक देश के लिए समर्पित 
विभाग प्रचारक मथुरा रोड स्थित केशव सेवा धाम के निकट केशव और गोलवलकर प्रतीक्षालय का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा यह प्रतीक्षालय यात्रियों को राहत देने का काम करेगा। विभाग संघचालक राजकुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश के लिए समर्पित है। संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक राष्ट्र निर्माण के लिए काम करता है संघ के माध्यम से हम तमाम सेवा कार्य करते हैं, जिससे समाज में समरसता बनी रहे। उन्होंने कहा कि केशव सेवा धाम संघ का प्रेरणा केंद्र है यहां से हम सभी को नई ऊर्जा मिलती है। विभाग कार्यवाह ललित ने कहा कि हम सभी को सेवा कार्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यही परिभाषा है। हम सब मिलकर मजबूत राष्ट्र का निर्माण जरूर करेंगे।
 
सेवा कार्य को प्रमुखता दी
कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा की आज बहुत अच्छा लग रहा है संघ के मार्गदर्शन में प्रतिक्षालय का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज तक जो भी मैंने अपने जीवन में राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया है, संघ की उसमें बहुत बड़ी भूमिका है। संघ के माध्यम से ही मैं सतत सेवा कार्य में जुटा रहा हूं। राजनीति में भी मेरी कोशिश रहती है कि सेवा कार्य को प्रमुखता दूं और आज यह प्रतीक्षालय उसी की देन है कोल विधायक ने कहा कि मैं संघ के मार्ग निर्देशन में इस तरह के कार्य के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। महानगर प्रचार प्रमुख महेश कुमार ने कहा कि प्रतिक्षालय यात्रियों को राहत प्रदान करेगा। यहां उनके बैठने की सुविधा है। उन्होंने कहा कि केशव सेवा धाम हम सभी के लिए प्रेरणा का केंद्र है यहां से जो ऊर्जा हम सबको मिलती है वह सेवा कार्य में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। इसके बाद संघ के पदाधिकारियों और कोल विधायक ने केशव सेवाधाम का भृमण किया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.