गणेश पूजन के साथ रामलीला महोत्सव शुरू
अलीगढ़ : हरदुआगंज कस्बा में श्री गणेश भगवान के पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ
अलीगढ़ : हरदुआगंज कस्बा में श्री गणेश भगवान के पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि बिजडम स्कूल डायरेक्टर अनूप गुप्ता ने फीता काटा किया। कमेटी प्रबंधक एवं पूर्व चेयरमैन राजेश यादव व अन्य पदाधिकारी व समाजसेवियों ने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री गणेश जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की
श्रीराम ने एक ही बाण में मारी ताड़का
रामलीला मंडल के कलाकारों ने श्रीराम लक्ष्मण, भरत शत्रुघन के जन्म के मंचन किया। राजर्षि विश्वामित्र के साथ यज्ञ की रक्षा के लिए श्रीराम लक्ष्मण जी गए। जहां सुबाहु ताड़का मारीच को समुद्र तीर पर फेंक दिया। यज्ञ समापन के बाद जनकपुरी को चले श्रीराम ने अहिल्या का उद्धार की सुंदर लीला का मंचन किया। इस मौके पर महावीर सिंह गागा, नेकराम शर्मा, रवेंद्र शर्मा, डा. राजीव लोचन, विजेंद्र चौहान, ग्रीश शर्मा, सुशील जैन,अतुल अग्रवाल, कमल गौड़, अनेकपाल सिंह, नीटू वर्मा, राजेंद्र वर्मा एड., अरविंद गोयल, नितिन जैन, आदि लोग मौजूद रहे।