Move to Jagran APP

Hathras Ramlila 2022 : आज धूमधाम से निकलेगी राम बरात, चारों भाइयों की सजेगी झांकी

Hathras Ramlila 2022 हाथरस की रामलीला महोत्‍सव में रविवार को सादाबाद में श्रीराम बरात का आयोजन होगा। राम बरात में चारों भाइयों की झांकी के साथ सजायी गयी जनकपुरी भी लोगों को आकर्षित करेगी। राम बरात शाम सात बजे विनोबा नगर चौराहे से निकलेगी।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 25 Sep 2022 06:13 AM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 06:18 AM (IST)
Hathras Ramlila 2022 : आज धूमधाम से निकलेगी राम बरात, चारों भाइयों की सजेगी झांकी
श्री रामलीला महोत्सव में आज सादाबाद में धूमधाम के साथ श्री राम बरात का आयोजन किया जाएगा।

हाथरस, जागरण संवाददाता। Hathras Ramlila 2022 : श्री रामलीला महोत्सव के दौरान रविवार को सादाबाद में धूमधाम के साथ श्री राम बरात का आयोजन किया जाएगा। इस बार राम बरात में चारों भाइयों की झांकी के साथ सजाई गई जनकपुरी भी लोगों को आकर्षित करेगी। श्री रामलीला समिति अध्यक्ष जितेंद्र गौतम सभासद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार श्री राम बरात का आयोजन शाम सात बजे से विनोबा नगर चौराहे से किया जाएगा। राम बरात आरबी गौतम कालेज के तत्वावधान में निकाली जाएगी। कालेज के चेयरमैन एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम द्वारा राम बरात में आकर्षक झांकियां एवं बैंड बाजों की व्यवस्था की गई है। श्रीराम की बारात विनोबा नगर से प्रारंभ होकर रोडवेज बस स्टैंड, सब्जी मंडी तिराहा, जवाहर बाजार, चौक बाजार इत्यादि स्थानों पर होते हुए रोशन लाल कालेज स्थित देव गार्डन में सजाई गई जनकपुरी पहुंचेगी।

loksabha election banner

रामलीला में आज

कैकई संवाद : हाथरस के रामलीला मैदान में श्रीरामलीला महोत्सव में वनवास यात्रा, निशाद राज से मिलन व केकैई संवाद रात्रि 8 बजे से।

श्रीराम बरात : हाथरस जिले के सादाबाद के रामलीला समिति के द्वारा विनोबा नगर चौराहे से श्रीराम बरात रात्रि 8 बजे से।

वनवास यात्रा : हाथरस के महो स्थित प्राचीन श्रीरामलीला मैदान पर वनवास यात्रा 8 बजे से ।

दशरथ मरण लीला

हाथरस जिले के सासनी के रामलीला मैदान में रामलीला महोत्सव पर दशरथ मरण लीला रात 8 बजे से ।

अलीगढ़ के प्रमुख कार्यक्रम

कार्यशाला 

  • -आइएपी की नवजात बच्चों की बीमारियों को लेकर कार्यशाला होटल मेलरोज इन में सुबह 9 बजे।
  • शिविर
  • - लायंस क्लब अलीगढ़ का निशुल्क नेत्र परीक्षण व परामर्श शिविर किशनपुर तिराहा स्थित शर्मा आई केयर सेंटर में 10 बजे।

टूर्नामेंट

  • बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले विजडम पब्लिक स्कूल में 10 बजे।

कार्यक्रम

  • दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सुरेंद्र नगर स्थित श्रीराम बैंक्वेट हाल में कार्यक्रम 11 बजे।

बैठक

  • उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की रेलवे रोड पर महक रेस्टोरेंट में बैठक दोपहर 2 बजे।
  • डीएस डिग्री कालेज के आडिटोरियम में प्रबंध समिति की बैठक 2 बजे।

समारोह

  • रोटरी क्लब आफ अलीगढ़ रायल का सम्मान समारोह मैरिस रोड स्थित मिल्क बार स्टूडियो में शाम 7 बजे।

रामलीला में आज

  • अचलताल स्थित रामलीला मैदान में केवट लीला व सरयू पार लीला शाम 7 बजे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.