Move to Jagran APP

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत निकाली रैली, सांसद ने साइकिल चलाकर मनाया मोदी का जन्मदिन Aligarh News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन जागरुकता अभियान चलाकर मनाया।फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत साइकिल रैली निकाली। अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम साइकिल रैली में शामिल हुए।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 12:52 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 05:41 PM (IST)
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत निकाली रैली, सांसद ने साइकिल चलाकर मनाया मोदी का जन्मदिन Aligarh News
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत निकाली रैली, सांसद ने साइकिल चलाकर मनाया मोदी का जन्मदिन Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का मंगलवार को जन्मदिन सेवाकार्य और जागरुकता अभियान चलाकर मनाया। जिले में तमाम स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह ने फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत साइकिल रैली निकाली। अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम साइकिल रैली में शामिल हुए। शहर के प्रमुख स्थानों से रैली निकली और लोगों को फिट रहने की सलाह दी गई। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।

prime article banner

मोदी ने दुनिया में बढ़ाया भारत का मान

सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया। उन्हें पता है कि आवाम फिट रहेगा तो देश हिट रहेगा, इसलिए फिट इंडिया मूवमेंट की मुहिम चला रहे हैं। संयोजक अवध प्रकाश सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी आज भी ऊर्जावान हैं। इसलिए वह देशहित के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। ऊपरकोट पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष इमरान सैफी की तरफ से केक काटा गया। रामलीला मैदान में अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष संदेश राज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को समृद्ध और सशक्त करने का काम किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK