रक्षाबंधन पर यात्रियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवें ने की घोषणा, चेक करें रूट और समय
रेलवे ने रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें सूबेदारगंज, शकूर बस्ती, ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। गाड़ी संख्या 02275 सूबेदारगंज से शकूर बस्ती के लिए 25, 28 और 30 अगस्त को तीन फेरे में चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02276 शकूर बस्ती से सूबेदारगंज के लिए 26, 29 व 31 अगस्त को तीन फेरे में चलेगी।
गाड़ी संख्या 04147 सूबेदारगंज से शकूर बस्ती के लिए एक फेरे में 26 अगस्त को चलेगी। गाड़ी संख्या 04148 शकूर बस्ती से सूबेदारगंज के लिए एक फेरे को 27 अगस्त को चलेगी। गाड़ी संख्या 04163 सूबेदारगंज से शकूर बस्ती के लिए एक फेरे के लिए 27 अगस्त को चलेगी।
गाड़ी संख्या 04164 शकूर बस्ती से सूबेदारगंज के लिए 28 अगस्त को एक फेरे में चलेगी। सूबेदारगंज से शकूर बस्ती की ओर जाने वाली ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर सुबह 4.50 बजे पहुंचेगी और 4.52 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार शकूर बस्ती से सूबेदारगंज जाने वाली ट्रेन अलीगढ़ दोपहर 2.10 बजे पहुंचेगी और 2.12 बजे रवाना होगी।
गाड़ी संख्या 02456 नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल के लिए 28, 29, 31 अगस्त, दो सितंबर व चार सितंबर को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02455 कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली के लिए 28, 29, 31 अगस्त को सुपरफास्ट ट्रेन चलेगी। नई दिल्ली से कानपुर के सेंट्रल जाने वाली ट्रेन सुबह 8.55 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी और 8.57 बजे रवाना होगी।
इसी प्रकार कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन अलीगढ़ शाम को 4.30 बजे पहुंचकर 4.32 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 02458 आनंद विहार टर्मिनल से कानपुर के लिए 30 अगस्त, एक सितंबर व तीन सितंबर को चलेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02457 कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के लिए 30 अगस्त, एक सितंबर और तीन सितंबर को चलेगी। आनंद विहार से कानपुर जाने वाली ट्रेन अलीगढ़ सुबह 8.55 बजे पहुंचेगी और 08.57 बजे रवाना होगी।
इसी प्रकार कानपुर से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन शाम 4.30 बजे पहुंचेगी और 4.32 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 04412 गाजियाबाद से अलीगढ़ 27 व 28 अगस्त को चलाई जाएगी। यह अलीगढ़ दोपहर एक बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04411 अलीगढ़ से गाजियाबाद 27 व 28 अगस्त को चलेगी। दोपहर 1.30 बजे चलकर शाम चार बजे पहुंचेगी।
