Move to Jagran APP

राजीव गांधी ने आधुनिक भारत को दी नई दिशा Aligarh news

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 76वां जन्मदिवस बुधवार को कांग्रेस ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा हुईं।

By Parul RawatEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 09:34 AM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 05:39 PM (IST)
राजीव गांधी ने आधुनिक भारत को दी नई दिशा Aligarh news
राजीव गांधी ने आधुनिक भारत को दी नई दिशा Aligarh news

अलीगढ़, जेएनएन। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का  76वां  जन्मदिवस बुधवार को कांग्रेस ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा हुईं।  पेड़  लगाओ-जीवन बचाओ कार्यक्रम के अन्तर्गत जगह-जगह पौधरोपण व वितरण हुआ। कांग्रेसियों ने जयंती पर खूब उत्साह दिखाया।  मैरिस  रोड स्थित धर्मपुर  कोर्टयार्ड  में सद्भावना दिवस पर राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विवेक बंसल ने अपने साथियों के साथ पौधरोपण किया। कांग्रेसियों को पौधे बांटे गएं। विजय लक्ष्मी सिंह, माया गुप्ता, शालिनी चौहान, अश्वनी शर्मा, विनोद पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

मैरिस  रोड स्थित जिया कंपाउंड में सद्भावना दिवस पर पूर्व प्रदेश महासचिव रूही  जुबेरी  ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ नेता पूरन चंद्र देशमुख, मोहम्मद  ज़ियाउद्दीन  राही, शाहबाज, जियाउद्दीन, संजीव भारद्वाज,  मुमताज़   ख़ान  ,जुनेद अहमद आदि मौजूद रहे। जिला कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश चंद्र  लोधी  के नेतृत्व में सद्भावना दिवस मनाया।  वीरी  सिंह बंजारा, असद फारुक, जय गोपाल रैना, तारिक ख्वाजा आदि मौजूद रहे। महानगर कांग्रेस कमेटी के मेडिकल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा के बाद  अनूपशहर  रोड स्थित मदर टैरेसा सेवा संस्थान में बच्चों को फल वितरित किए गए। महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद, उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता, करुणा चौहान, महासचिव मोहम्मद  सुहेब  राशिद कुरैशी, गया प्रसाद गिर्राज, नफीस शेरवानी, अमित उपाध्याय आदि ने श्रद्धांजलि दी।

पौधे वितरित किए

युवा कांग्रेस के तत्वावधान में सद्भावना दिवस पर दो हजार पौधे रोपे गए। प्रदेश महासचिव कुंवर गौरांग देव चौहान व जिलाध्यक्ष पं. कपिल शर्मा के नेतृत्व में तुलसी, एलोवेरा,  सहजन  समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए। मुकुल गर्ग,  अशफ़ाक़  मेहंदी हसन आदि का सहयोग रहा। पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना के नेतृत्व में राजीव गांधी पार्क एडीए कॉलोनी में पौधरोपण किया गया। आशीष पंडित, विकास बाबू, एमएल पापा,राजू प्रजापति,  शंकरदेव   माहौर  आदि मौजूद रहे। पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता लीडर ने भी पौधरोपण किया। कांग्रेस के पूर्व  पर्यवेक्षक  अखिलेश शर्मा ने कैंप कार्यालय पर सद्भावना दिवस मनाया। पूर्व महामंत्री नितिन चौहान व पीसीसी सदस्य सागर तोमर ने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह पार्क में पौधे लगाए। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद आनंद बघेल  नेे  राष्ट्रीय सचिव इमरान अली के साथ जामुन के पौधे बांटें। उधर, कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.