अलीगढ़ में बारिश का कहर : दीवार गिरी, चार बच्चे घायल
बरसात के चलते स्कूल की गिरी छत ।
अलीगढ़ : इन दिनों रुक-रुक कर हो रही बरसात का कहर जारी है। जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर तहसील इगलास क्षेत्र के गाव गुरसैना में रविवार की सुबह बारिश के चलते घेर की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के समीप खेल रहे चार बच्चे मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने सभी बच्चों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा नगर के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भवन में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छत गिर गई। शुक्त्र रहा स्कूल की छुट्टी थी अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। स्कूल में बैठे बीएलओ बाल-बाल बच गए।
क्षेत्र में हो रही बारिश से मकान गिरनी की घटनाएं निरंतर हो रहीं हैं। रविवार की सुबह भी गाव गुरसैना निवासी विष्णु गोस्वामी पुत्र रोशनलाल के घेर की दीवार बारिश के चलते भरभरा कर रास्ते की ओर गिर गई। रास्ते मे खेल रहे विवेक (14) व विक्त्रम उर्फ कान्हा (10) पुत्रगण विष्णु, हिमाशु (5) पुत्र मनोज, पुनीत (5) पुत्र नीरू दीवार के नीचे दब गए। बच्चों के ऊपर दीवार गिरने से गाव में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला। सभी को घायल अवस्था में नगर में उपचार के लिए लाया गया। हालत गम्भीर होने पर विवेक व विक्त्रम को अलीगढ़ रेफर किया गया है। अलीगढ़ के निजी अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। सूचना पर तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
स्कूल की गिरी छत, बाल-बाल बचे बीएलओ
नगर में किला खेड़ा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय एक ही भवन में हैं। वो तो गनीमत रही कि बीएलओ नीरज, सरिता व सुनील वोटर लिस्ट का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक स्कूल के बरामदे की छत तेज आवाज के साथ गिर गई। बीएलओ ने बताया कि वह तो आवाज सुनकर डर गए थे। शुक्त्र तो ये रहा कि रविवार होने के कारण स्कूल की छुट्टी थी। यदि बच्चे स्कूल में होते तो कोई अनहोनी भी हो सकती थी।