Move to Jagran APP

प्रगतिशील पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल बोले, 2022 की सरकार में प्रसपा की रहेगी अहम भूमिका Aligarh News

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि 2022 में प्रदेश में बनने वाली सरकार में पार्टी की अहम भूमिका होगी।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 10:45 AM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 10:45 AM (IST)
प्रगतिशील पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल बोले, 2022 की सरकार में प्रसपा की रहेगी अहम भूमिका Aligarh News
प्रगतिशील पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल बोले, 2022 की सरकार में प्रसपा की रहेगी अहम भूमिका Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि 2022 में प्रदेश में बनने वाली सरकार में पार्टी की अहम भूमिका होगी। इसलिए पूरे प्रदेश में संपर्क पर निकला हों। प्रत्येक जिले तक जाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, शिवपाल सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा से तालमेल से इन्कार भी नहीं किया। कहा, यदि सबकुछ ठीक रहा तो चुनाव साथ-साथ भी लड़ सकते हैं।

loksabha election banner

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

शिवपाल सिंह अपर मंडलायुक्त शमीम अहमद की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। कयामपुर मोड़ स्थित जिला कार्यालय पर शिवपाल सिंह यादव ने राममंदिर मुद्दे पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। राम मंदिर के लिए लंबा संघर्ष चला। सपा प्रमुख रहे मुलामय सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में बाबरी मस्जिद नहीं गिरने दी थी। मगर, 1992 में ढांचा ढहा दिया गया। हम सभी की राय थी कि जो कुछ हो वह कोर्ट के निर्णय से हो। कोर्ट ने मंदिर के लिए फैसला सुनाया, जिसका सभी स्वागत कर रहे हैं।

अधिकारी को कौन डांटेगा

शिवपाल सिंह यादव से सवाल किया गया कि यूपी में मंत्री सीओ को हड़का रही हैं, कलेक्टर कॉलर पकड़ रहे हैं इस सवाल पर लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि और उससे ऊपर प्रोटोकॉल में मंत्री है। इसलिए वह अधिकारी को डांट सकता है। अधिकारी को मंत्री नहीं डांटेगा तो फिर कौन डांटेगा? योगी सरकार से बहुत नाराज है। शिवपाल सिंह ने सीएम योगी पर वार किया। कहा उन्हें नाकाम मुख्यमंत्री कहा जा रहा है, मगर वो असफल मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर शिवपाल सिंह यादव का भव्य स्वागत किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर मंडल प्रभारी डॉ. रक्षपाल सिंह, प्रदेश महासचिव सुभाष लोधी, जिलाध्यक्ष डा एमपी सिंह धनगर, कोषाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, रामअवतार यादव, सुरजीत यादव, प्रमोद यादव, अजय सिंह, राजेंद्र सिंह धनगर, अजय सिंह जादौन, पिंटू शर्मा, तिलक सिंह यादव, सुनील सविता, कमालुद्दीन, नौरंगी लाल लोधी आदि मौजूद थे।

सम्मेलन के बाद लेंगे निर्णय

सपा से तालमेल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह अभी पूरे प्रदेश में संपर्क पर निकले हुए हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुलाएंगे। उसके बाद आगे का निर्णय लेंगे। हालांकि, 2022 की सरकार में प्रसपा की अहम भूमिका रहेगी।

जमीरउल्लाह की मुलाकात से चर्चा हुई गर्म

पूर्व विधायक जमीरउल्लाह ने भी शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की। बकायदा वो प्रेसवार्ता में भी साथ में रहे। इससे चर्चाएं तेज हो गई कि वह प्रसपा में शामिल हो रहे हैं। हालांकि, जमीरउल्लाह ने शामिल होने की बात से इन्कार कर दिया। कहा, शिवपाल सिंह यादव से उनके 22 साल पुराने ताल्लुकात हैं। उन्हीं के चलते मुझे सपा से निकाला गया था। मैं उनका सम्मान करता हूं। इसलिए मुलाकात करने पहुंच गया था। मैंने सिर्फ बसपा ज्वाइन की थी। वहां गरीबों की आवाज उठाने के चलते निकाल दिया गया था। कांग्रेस कभी ज्वाइन नहीं की। फिलहाल अभी किसी भी पार्टी में नहीं हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.